Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

गुस्साए हाथी ने जमकर उत्पात मचाया, हाथी ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फरवरी 2021, सोमवार, ऋषिकेश। बीती रात लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर फूलचट्टी के समीप हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला, जबकि सड़क पर बनी तीन कच्ची दुकानों को भी तहस-नहस कर दिया। एक वाहन पर भी हाथी ने हमला किया, जिसमें सोए चालक ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।

गुस्साए हाथी ने समीप ही सड़क किनारे बनी नरेंद्र भंडारी, सोहन सिंह भंडारी और श्रीपाल नेगी की अस्थाई दुकानों को तहस-नहस कर दिया। इस बीच यहां मौजूद एक व्यक्ति भी हाथी के सामने आ गया, जिसे हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। करीब एक घंटे तक हाथी का उत्पात बना रहा। सूचना पाकर तड़के लक्ष्मण झूला थाने से पुलिस और राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज से वनकर्मी मौके पर पहुंचे। हाथी द्वारा मारे गए व्यक्ति का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इतना पता चला है कि मृतक बिजनौर का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब एक बजे एक हाथी लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग पर स्थित फूलचट्टी मुख्य मार्ग पर आ धमका। हाथी ने यहां खड़े एक टेंपो ट्रैवलर पर हमला बोला और टेंपो ट्रैवलर को पलटने की कोशिश की। टेंपो ट्रैवलर में उसका चालक सोया हुआ था। हाथी ने टेंपो ट्रैवलर का शीशा तोड़कर चालक को बाहर खींचने का प्रयास किया। मगर, चालक ने किसी तरह वाहन के भीतर ही छुपकर जान बचाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!