Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

आंगनबाड़ी/सहायिकाओं को मिलेगा नया मोबाइल और सीयूजी नंबर

ग्रामीण क्षेत्र की 7000 आंगनबाड़ी/सहायिका को नियुक्ति पत्र मई में – रेखा आर्या

देहरादून। प्रदेशभर में लगभग 7000 आंगनबाड़ी और सहायिका पदों पर भर्ती 20 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी और मई की शुरुआत में इन सभी को नियुक्ति पत्र सौंपें जाएंगे। मंगलवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी।

विधानसभा भवन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा की। रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश की महिला नीति लगभग तैयार कर ली गई है और अगली कैबिनेट बैठक में इसे रखा जाएगा।इसके साथ ही मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना में किए गए संशोधनों को भी कैबिनेट से जल्द अप्रूव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लगभग 7000 पदों पर आंगनबाड़ी और सहायिका की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।बैठक में उन्होंने इस प्रक्रिया को 20 अप्रैल तक पूरे करने के निर्देश अधिकारियो को दिए। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि नई नियुक्त होने वाली कार्यकत्रियों को मई महीने के आरंभ में नियुक्ति पत्र दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कार्यशैली में सुधार के लिए विभाग उन्हें नया मोबाइल हैंडसेट और सिम देने जा रहा है। यह सिम आंगनबाड़ी केंद्र को अलाट होगा और उस केंद्र पर जो भी महिला कार्यरत होगी वह उसके जरिए सभी कामकाज निपटाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिचार्ज के लिए ₹2000 दिए जाते हैं और विभाग उनके इंटरनेट डाटा के खर्च को भी वहन करेगा। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अन्य लाभ देने पर भी विचार विमर्श किया गया। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आंगनबाड़ी कल्याण कोष से उनकी बेटी की शिक्षा, बेटी के विवाह के लिए और साथ ही कभी कोई हादसा होने की सूरत में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के परिवार को आर्थिक सुरक्षा दी जाए, इसका खाका जल्द तैयार करें।

इसके अतिरिक्त बैठक में महालक्ष्मी किट योजना, बाल पोषण योजना, महिला पोषण योजना, नंदा गौरा योजना जैसी सभी विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

6 नए महिला छात्रावास बनेंगे

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के 6 जनपदों में 50 बेड के नए महिला आवासीय छात्रावास बनाने को स्वीकृति मिल गई है उन्होंने बताया कि इन छात्रावासों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी आरती बलोदी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!