Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

अनन्या पांडे जल्दी रखेंगी ओटीटी की दुनिया में कदम

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023, मुंबई। अभिनेत्री अनन्या पांडे किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2019 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली अनन्या अपने छोटे से ही सफर में कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।30 अक्टूबर, 1998 को अभिनेता चंकी पांडे के घर जन्मी अनन्या आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं।आइए इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में जानते हैं।

अभिनेत्री अनन्या पांडे की फिल्म खो गए हम कहां का ऐलान काफी समय पहले हो चुका है और अब यह जल्द रिलीज होने वाली है।इस फिल्म में अनन्या के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव नजर आएंगे।फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है।अर्जुन वरैन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होगी। इसकी कहानी अर्जुन ने जोया अख्तर और रीमा कातगी के साथ लिखी है।

अभिनेत्री अनन्या पहली बार विक्रमादित्य मोटवानी के साथ उनकी साइबर थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम कंट्रोल रखा गया है।इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की जिंदगी पर आधारित इस साइबर थ्रिलर फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है, लेकिन अभी इसकी रिलीज तारीख से पर्दा नहीं हटा है।फिल्म में अनन्या के साथ अभिनेता विहान सामत नजर आने वाले हैं, वहीं मोटवानी के साथ निखिल द्विवेदी संयुक्त रूप से इसका निर्माण कर रहे हैं।

अभिनेत्री अनन्या पांडे पहली बार अक्षय कुमार के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली हैं। दोनों की आईआईटी रुडक़ी से शूटिंग के दौरान की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अभी इसे द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर के नाम से बुलाया जा रहा है।करण के बैनल तले निर्मित इस फिल्म में अक्षय वकील-कार्यकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं और अनन्या एक युवा वकील के किरदार में नजर आएंगी।

अभिनेत्री अनन्या ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज कॉल मी बे की शूटिंग पूरी की है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।करण के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित इस सीरीज से अनन्या ओटीटी पर अपना कदम रख रही हैं।वह इसमें एक अरबपति फैशनिस्टा की भूमिका में नजर आने वाली हैं, जिसके संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी।इस सीरीज में अनन्या के साथ वरुण धवन, वीर दास, सिद्धार्थ भारद्वाज और नीलम कोठारी भी शामिल हैं। अनन्या के बाद शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ओटीटी पर कदम रखने जा रहे हैं। दोनों रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का हिस्सा हैं। इसके अलावा वरुण भी कॉल मी बे और सिटाडेल के भारतीय संस्करण में दिखाई देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!