Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के लिए अधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक

योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 17 मार्च 2023, रुद्रप्रयाग। जनपद में #मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के लिए प्रस्तावित कार्य योजना तैयार किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम आयोग द्वारा विकास खंड अगस्त्यमुनि के साथ ग्राम पंचायतों में पलायन हुआ है जिसमें बंगोली, निषणी, गहड़ दानकोट, नवासू, कांडई व स्यूंणी शामिल हैं जिसमें 22 राजस्व ग्राम भी शामिल हैं। इन गांवों से पलायन को रोकने के लिए संबंधित विभागों द्वारा गांवों का सर्वेक्षण कर संचालित की जाने वाली योजनाओं के लिए कार्य योजना तैयार की जानी हैं। #Chief Minister Migration Prevention Scheme

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को जिसमें ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सिंचाई, जल संस्थान, विद्युत, शिक्षा, डेयरी, स्वास्थ्य, मत्स्य, लोनिवि आदि विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पलायन प्रभावित गांवों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने तथा ग्रामीण लोगों की आजीविका में वृद्धि करने के लिए सभी अधिकारी गांव का सर्वेक्षण करते हुए गांव में जो भी योजनाएं सफलता पूर्वक संचालित की जा सकती हैं उन योजनाओं के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि गांव की भौगोलिक परिस्थितियों के मध्यनजर कृषि एवं उद्यानीकरण के क्षेत्र में जो भी फसल एवं फल की अधिक पैदावार है उसी के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए ताकि लोगों की आजीविका में वृद्धि हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसमें सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ त्वरित सर्वेक्षण करते हुए एक सप्ताह के अंतर्गत सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना के प्रस्ताव उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में परियोजना निदेशक केके पंत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह, जल निगम नवल कुमार, विद्युत मनोज कुमार, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र एचसी हटवाल, डेयरी श्रवण कुमार शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!