Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशदेश

मथुरा में रेलवे स्टेशन पर देर रात हुआ हादसा, प्लेटफार्म पर चढ़ी ट्रेन, मची अफरा-तफरी 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 27 सितम्बर 2023, मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन हादसा हो गया। मथुरा जंक्शन पर पहुंची एक ट्रेन यात्रियों को उतारने के लिए रुकी। चंद सेकंड बाद फिर से अचानक तेजीसे चल पड़ी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, शकूरबस्ती से चलकर मथुरा जंक्शन पर पहुंची ईएमयू प्लेटफार्म-दो पर चढ़ गई। ट्रेन ने प्लेटफार्म तोड़ दिया। ओएचई भी टूट गई। आसपास अफरा-तफरी मच गई। यहां मौजूद यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी, आरपीएफ घटना स्थल की ओर दौड़े। मंगलवार को शकूरबस्ती से आई ईएमयू ट्रेन सवारियों को उतारने के लिए प्लेटफार्म-दो पर चंद सेकेंड के लिए रुकने के बाद अचानक दोबारा तेजी से चल पड़ी।

प्लेटफार्म को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई। हादसे के समय प्लेटफार्म के पास पांच से छह लोग खड़े हुए थे। गनीमत रही कि उन्होंने ट्रेन को चलते हुए देखा तो वहां से भागकर जान बच गई। इधर, ट्रेन के सामने ओएचई लाइन का एक खंभा आ गया, जिससे वह रुक गई। पूरे घटनाक्रम में ट्रेन के नीचे एक आठ साल का बच्चा आ गया। हालांकि गनीमत रही कि वह घायल नहीं हुआ। मौके से उठकर भाग गया। रेलवे अधिकारी और आरपीएफ की टीम  उसकी तलाश कर रही है। वहीं गिर्राज सिंह निवासी उमराया, छाता अपनी ट्रेन के इंतजार में खड़े हुए थे उनको हल्की चोट आई है। हादसे के बाद मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। मालवा सुपरफास्ट, अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस समेत कई गाड़ियों को दिल्ली की ओर ही रोक दिया गया है।

अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। स्टेशन डायरेक्टर एसके श्रीवास्तव, आरपीएफ प्रभारी अवधेश कुमार गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चालक ने ट्रेन के ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इससे ट्रेन पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म दो पर चढ़ गई। ट्रेन ने प्लेटफॉर्म तोड़ दिया। घटना की वजह की जांच की जा रही है। इसके साथ ही ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने का कार्य चल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!