Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

होशियारपुर में घिरा अमृतपाल सिंह, पुलिस ने सील किया इलाका

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मार्च 2023, बुधवार, होशियारपुर। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मंगलवार रात से ही अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने होशियारपुर में नाकाबंदी कर रखी है। पुलिस ने अभी भी होशियारपुर-फगवाड़ा रोड को सील किया है। पुलिस किसी भी व्यक्ति को न आने दे रही है और न ही गांव से किसी को बाहर जाने की अनुमति है।

अमृतपाल और उसके साथी पपलप्रीत सिंह की तलाश में पुलिस ने शहर से लगभग दस किलोमीटर दूर गांव मरनाइया में मंगलवार रात पौने दो बजे तक सर्च आपरेशन चलाया। इसके बाद गांव हरखोवाल में सर्च आपरेशन शुरू किया गया जो रात ढाई बजे तक जारी रहा। सूत्रों के अनुसार दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। गांव मरनाइया से लुधियाना नंबर की एक इनोवा (PB10CK-0527) कार बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि इसी कार में दोनों युवक सवार थे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर वे कार छोड़कर फरार हो गए थे।

  • मरनाइयां में सर्च ऑपरेशन पुलिस ने खत्म कर दिया है। हालांकि पुलिस कुछ बताने को तैयार नहीं है।
  • दो व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस फोर्स फगवाड़ा चली गई है। बरामद इनोवा गाड़ी भी फगवाड़ा ले जाने की सूचना है।
  • पुलिस मरनाइयां के गुरुद्वारा साहिब में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा उतारकर अपने साथ ले गई है।
  • पुलिस ने होशियारपुर-फगवाड़ा रोड सील कर दिया है।
  • गांव में एक एक घर की तलाशी ली जा रही है।
  • खेतों में भी सर्च अभियान जारी है
  • फगवाड़ा से पुलिस टीम पीछा कर रही थी।
  • मरनाइयां गांव के पास इनोवा कार गांव की ओर मुड़ी और गुरुद्वारा के पास कार खड़ी करके दो संदिग्ध फरार हो गए।
  • गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
  • सूत्रों के मुताबिक कार से हथियार भी मिले हैं, मगर अभी पुलिस कुछ बता नहीं रही है।
  • एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों भी मौके पर पहुंचे।
  • दो किलोमीटर से ज्यादा का इलाका सील कर दिया गया है।
  • होशियारपुर, जालंधर और फगवाड़ा की पुलिस ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। अर्ध सैनिक बल भी साथ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम को काउंटर इंटेलिजेंस की टीम एक सफेद रंग की इनोवा कार नंबर PB10CK0527 का पीछा कर रही थी जो फगवाड़ा से होशियारपुर आ रही थी। आशंका जताई जा रही थी कि कार में अमृतपाल सिंह अध्यक्ष वारिस पंजाब डे और उनके साथी हो सकते हैं। पता चलने पर उनका पीछा किया गया तो उपरोक्त संदिग्धों ने गुरुद्वारा भाई चंचल सिंह गांव में कार छोड़ कर भाग गए। पुलिस गांव और आसपास के इलाके में उनकी तलाश कर रही है। अब तक कोई सुराग नहीं।

दरअसल, मंगलवार शाम सवा सात बजे दो संदिग्ध इनोवा से गांव में प्रवेश किए तो पीछे से भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी भी पहुंच गए। एकाएक पुलिस पहुंचने से गांव के लोग भी दहशत में आ गए। इसी बीच संदिग्ध युवकों को गांव में आगे निकलने का रास्ता नहीं मिला तो वह गुरुद्वारा साहिब के पास इनोवा छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने पूरे गांव को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उनके खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के सदस्यों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। वह 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस के जाल से बच गया था।

डीआइजी स्वप्न शर्मा, एसएसपी सरताज सिंह चाहल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गांव को सील कर चार जिलों कपूरथला, नवांशहर, जालंधर व होशियारपुर की पुलिस के साथ-साथ भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बल के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। गांव की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने दो किलोमीटर से ज्यादा का क्षेत्र सील कर दिया था। गांव मरनाइया में हर घर की तलाशी ली गई। होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों, डीआइजी स्वप्न शर्मा व एसएसपी सरताज सिंह चाहल भी मौके पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार कार से हथियार भी मिले हैं। पुलिस फिलहाल कुछ बता नहीं रही है। कार को रात लगभग दो बजे फगवाड़ा की ओर ले जाया गया।

काउंटर इंटेलिजेंस की टीम फगवाड़ा से होशियारपुर आ रही इनोवा का पीछा कर रही थी। गांव मरनाइया में घुसने के बाद जब रास्ता नहीं मिला तो उसमें बैठे दोनों युवकों ने एक गुरुद्वारे के पास इनोवा को छोड़ दिया। गांव को सील कर चार जिलों कपूरथला, नवांशहर, जालंधर व होशियारपुर की पुलिस के साथ ही भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बल के जवान भी तैनात कर दिए गए। खेतों में भी पुलिस के जवान संदिग्धों की तलाश कर रहे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!