Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

गृह मंत्री अमित शाह का अखिलेश पर तंज, कहा – ‘बसपा सपा के बहनजी और बबुआ दोनों के शासन में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई थी’

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फ़रवरी 2022, मंगलवार, लखनऊ। गृह मंत्री अमित शाह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है कि जो पीला चश्मा लगाए होता है उसे सब पीला ही दिखाई देता है। उन्होंने कहा है कि सपा बसपा के बहनजी और बबुआ दोनों के शासन में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई थी। सपा बसपा बसपा सपा बुआ भतीजा ने पंद्रह साल तक सरकार चलाई लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। वह मंगलवार को औरैया की दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र अच्छल्दा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम से कुछ देरी से गृहमंत्री अमित शाह औरैया की दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में पहुंचे। उनका हेलीकाप्टर अछल्दा रामलीला मैदान पर दोपहर 1:05 बजे उतरा। यहां से वह सीधे जनसभा स्थल पर बने मंच पर गए और संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज यमुना नदी के तट पर औरैया के देवकली मंदिर में विराजमान भगवान शिव और महामाई मंदिर में विराजमान महामाई को प्रणाम करके अपनी बात शुरू कर रहा हूंं। कहा, आप सभी लोगों ने वैक्सीन लिया है ना। जब वैक्सीन मोदी जी वैक्सीन लेकर आए तो अखिलेश बाबू कहते थे मोदी वैक्सीन है मत लीजिएगा, पंद्रह-बीस दिन इधर उधर घूमते रहे और ट्विट करते रहे और फिर डरकर खुद भी लगवा लिया। मोदी जी ने एक सौ तीस करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का काम किया है। ये जो अखिलेश है उन्होंने अपनी पार्टी का नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है। बसपा सपा बुआ भतीजा ने पंद्रह साल तक सरकार चलाई। किसी के घर में गैस का सिलिंडर पहुंचा है क्या, नरेन्द्र मोदी जी ने एक करोड़ 67 लाख महिलाओं को गैस चूल्हा देने का काम किया है। जिन माताओं को गैस का चूल्हा दिया है, सभी को होली और दीवाली पर एक एक गैस सिलिंडर फ्री देने का काम करेगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सत्तर साल तक कांग्रेस ने शासन किया लेकिन गरीब के घर में शौचालय था क्या। मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया तो दो करोड़ से ज्यादा घरों में शौचालय बने और गांवों में बिजली भेजने का काम किया। अखिलेश बाबू के शासन में बिजली रानी क्या चौबीस घंटे बिजली आती थी क्या लेकिन अब शहरों में 24 और गांव में 22 से 24 घंटे बिजली मिल रही है। गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है और पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। इसमें कोई भी काम अखिलेश की सरकार ने क्या। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसी सरकार है जो गरीबों के लिए काम करती है। पांच साल तक किसी भी किसान बिजली बिल नहीं भरना पड़ेगा। अखिलेश कहते हैं कि क्या हुआ है, जिसका चश्मा पीला हो उसे सब पीला ही दिखाई पड़ता है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बसपा सपा के बहनजी और बबुआ दोनों शासन करते थे, इतने बड़े उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई थी। अर्थतंत्र में उत्तर प्रदेश देश में सातवें नंबर पर था और पांच साल में योगी जी ने दूसरे नंबर पर ला दिया। अब एक और 5 साल में पहले नंबर पर ले जाने का काम करना है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!