Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

चमोली जिले में आयी आपदा पर राज्य सभा में अमित शाह ने कहा, ‘संबंधित एजेंसियाँ कर रही हैं स्थिति की निगरानी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 फ़रवरी 2021, मंगलवार। संसद का बजट सत्र जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने की घटना पर राज्यसभा में बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति की निगरानी कर रही हैं। आइटीबीपी के 450 जवान, एनडीआरएफ की पांच टीमें, भारतीय सेना की आठ टीमें, एक नेवी टीम और वायुसेना के पांच हेलीकॉप्टर खोज और बचाव अभियान में लगे हुए हैं। गृह मंत्री ने इस दौरान कहा कि  सात फरवरी 2021 के उपग्रह डाटा के अनुसार ऋषि गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में समुद्र तल से 5600 मीटर ऊपर ग्लेशियर के मुहाने पर हिमस्खलन हुआ, जो लगभग 14 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र जितना बड़ा था। इससे ऋषि गंगा नदी के निचले क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। राज्यसभा के सदस्यों ने इस आपदा के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

  • गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी बताया कि टनल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रातभर के अथक प्रयास के बाद सेना ने टनल के मुंह पर पड़े मलबे को साफ कर लिया है, हमारे लोग काफी अंदर तक गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि अब निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा नहीं है और जल स्तर भी घट रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में बिजली बहाल हो गई है। बीआरओ पांच क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत का काम कर रही है।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद समेत जम्मू कश्मीर के चार राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म होने पर उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान आजाद ने कहा कि उन्हें हिंदुस्तानी मुस्लिम होने पर गर्व है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे उन सौभाग्यशाली लोगों में से हैं, जो कभी पाकिस्तान नहीं गए। जब वे पाकिस्तान में परिस्थितियों के बारे में पढ़ते हैं, तो उन्हें हिंदुस्तानी मुसलमान होने पर गर्व महसूस होता है। इससे पहले  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारों नेताओं को धन्यवाद कहा।
  • केंद्रीय राज्य मंत्री और रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के नेता रामदास आठवले ने कहा कि आपको (गुलाम नबी आजाद) सदन में वापस आना चाहिए। अगर कांग्रेस आपको वापस नहीं लाती है, तो, हम इसे करने के लिए तैयार हैं। इस सदन को आपकी जरूरत है।
  • राज्यसभा में अपने विदाई भाषण में पीडीपी नेता नजीर अहमद लावे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विकास चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!