Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे अमित शाह, मुरादाबाद, अलीगढ़ और उन्नाव में जनसभा को करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पूरी तकत झोंक दी है। भाजपा के दिग्गज नेता लगातार उत्तर प्रदेश में चुनावी दौरे कर रहे हैं। प्रदेश के भ्रमण पर निकली छ: जन विश्वास यात्राओं को हर विधान सभा क्षेत्र में पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है। संगठन ने अपनी पूरी ताकत इसमें लगा रखी है, तो प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार के मंत्री जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कई कार्यक्रम कर चुके हैं। बीच-बीच में नड्डा, शाह और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान संगठन के साथ बैठकें भी कर रहे हैं। इसी क्रम में अमित शाह गुरुवार को यूपी दौरे पर आ रहे हैं। वह मुरादाबाद, अलीगढ़ और उन्नाव में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह शाम को लखनऊ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय आएंगे। यहां संगठन पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर चुनाव अभियान, विभिन्न कार्यक्रम आदि की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर फीडबैक लेंगे। वह लखनऊ में ही रात्रि विश्राम कर शुक्रवार को अयोध्या व संतकबीरनगर में जनसभा और बरेली में रोड शो करने चले जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!