Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश MLC चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिली, अम‍ित शाह और पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अप्रैल 2022, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्‍तरााखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर बधाई दी। जान‍िए जवाब में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने क्‍या कहा…?

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा क‍ि, ‘आज विधान परिषद चुनावों के परिणाम ने फिर से बताया है कि यूपी की जनता पूरे दिल से भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा पूरी निष्ठा से जनता की सेवा कर रही है। इस जीत पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ और प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव स‍िंंह को और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।’

अमित शाह के बधाई ट्वीट का जवाब देते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि, ‘आपकी अमूल्य शुभकामनाओं हेतु हार्दिक आभार माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह। यह अभूतपूर्व विजय आदरणीय प्रधानमंत्री एवं आपके कुशल मार्गदर्शन और भाजपा सरकार के सुशासन का प्रतिफल है।’

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में व मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के अथक प्रयासों से उ.प्र. विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

इसके जवाब में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा क‍ि, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। यह शानदार विजय प्रदेश में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के लोक-कल्याणकारी नेतृत्व की प्रचंड स्वीकार्यता व उत्‍तर प्रदेश भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की जन सेवा को समर्पित है।’

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन द‍िनों भारतीय जनता पार्टी की आंधी है। विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा ने विधान परिषद के चुनाव में भी परचम लहराया है। भाजपा ने 36 में से 33 सीट पर कब्जा जमाते हुए इत‍िहास रच द‍िया है। प‍िछले कई वर्षों में क‍िसी दल के पास उच्‍च सदन में इतनी सदस्‍यों की संख्‍या कभी नहीं रही ज‍ितनी इस समय भाजपा की है। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का तो सफाया कर द‍िया है। भाजपा के अलावा दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं जबकि एक सीट पर राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को जीत मिली है।

100 सीटों वाले उच्च सदन में भाजपा पांच साल बाद बहुमत हासिल करने में सफल हो गई है। अब तक यहां सपा का वर्चस्व था। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 36 में से 33 सीटों में मिली सफलता के बाद भाजपा के अब विधान परिषद में 66 सदस्य हो गए हैं। सपा के पास सिर्फ 17 एमएलसी बचे हैं। इससे उच्च सदन में भी बिल पास कराने में अब भाजपा की राह आसान हो जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!