Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

काबुल एयरपोर्ट से वतन वापसी का इंतजार कर रहे दून के अमित ने सुनाई अपनी आपबीती

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अगस्त 2021, शुक्रवार, देहरादून। अफगानिस्तान से वतन वापसी की आस में काबुल एयरपोर्ट पर दूसरे देश के नागरिकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इससे एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ती जा रही है।

इससे एयरपोर्ट पर व्यवस्था ध्वस्त होने की कगार पर पहुंच गई है। हाल यह है कि एयरपोर्ट पर खाना मिलना भी बंद हो गया है। हमारे पास जो बिस्किट और नमकीन थे, वह भी खत्म होने की कगार पर हैं। ऐसे में भूख लगने पर पानी पीकर गुजारा करना पड़ रहा है।

यह आप बीती है काबुल में वतन वापसी के लिए विमान का इंतजार कर रहे दून के अमित की। जो उन्होंने वीडियो और आडियो संदेश के जरिये अपने परिवार व मित्रों से साझा की है।

डाकरा निवासी अमित लंबे समय से अफगानिस्तान में नौकरी कर रहे थे। वीडियो संदेश में रूंधे गले के साथ अमित बताते हैं कि उन्हें तनिक भी अंदाजा नहीं था कि इस देश में ऐसे हालात पैदा हो जाएंगे। अब उनकी यही कोशिश है कि जल्द से जल्द अपने परिवार के पास वापस पहुंच जाएं।

इस आस में वह दो दिन से काबुल एयरपोर्ट पर डेरा डाले हुए हैं। वहां हर वक्त उनकी आंखें हवाई पट्टी पर गड़ी रहती हैं और कान एनाउंसमेंट पर लगे रहते हैं। इस उम्मीद में कि कोई विमान आएगा और उन्हें अपने मुल्क वापस ले जाएगा।

मगर, विमान के लिए उनका इंतजार लंबा होता जा रहा है।

अमित आगे बताते हैं कि वह दो दिन से नमकीन-बिस्किट और पानी के सहारे ही जिंदा हैं। हालांकि, एयरपोर्ट पर कई लोग ऐसे भी हैं, जिनको सिर्फ पानी ही नसीब हो पा रहा है।

उन्होंने बताया कि काबुल एयरपोर्ट पर तैनात सेना ने उन्हें एयर लिफ्ट होने की बारी आने पर पासपोर्ट व मोबाइल फोन के अलावा कोई दूसरा सामान ले जाने से मना किया है।

अपना दर्द साझा करते हुए अमित ने यह भी कहा कि अगर देश में ही अच्छा रोजगार मिल जाता तो इतनी दूर आने की जरूरत नहीं पड़ती।

आइआइटी में रह रहे अफगानी छात्रों को सता रही परिवार की चिंता

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने के बाद से वहां रहने वाले अफगानियों के साथ ही वे लोग भी खौफ में जी रहे हैं, जिनके स्वजन वहां फंसे हुए हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के कैंपस में मौजूद सात अफगानी छात्रों को भी अपने परिवार की चिंता सता रही है। वे इंटरनेट मीडिया के जरिये अपने परिवार और अफगानिस्तान के हालात की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

आइआइटी रुड़की में पीएचडी व पीजी पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले अफगानिस्तान के छात्रों की कुल संख्या 58 है।

इनमें से 31 छात्रों ने इस साल प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लिया था। जबकि इस समय पीएचडी और पीजी पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले सात अफगानी छात्र संस्थान के कैंपस में मौजूद हैं।

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से कैंपस में मौजूद अफगानी छात्र अपने स्वजन और छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। साथ ही वह अपने परिवार के सदस्यों को यहां बुलाना चाहते हैं।

सभी छात्र रोजाना इंटरनेट मीडिया के जरिये अपने स्वजन से बात कर रहे हैं। उनसे अफगानिस्तान के हालात की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही अफगानिस्तान में हालत पहले की तरह होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!