Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगत

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच टी-20 विश्व कप समय पर ही करने की योजना कर रहा

कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त लगभग पूरी दुनिया बंद पड़ी हुई है। एक के बाद एक खेलों के बड़े आयोजन स्थगित किए जा रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक को भी एक साल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है। अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप पर खतरा मंडरा रहा है। वैसे आईसीसी इस बात को आश्वस्त है कि इसके आयोजन में कोई परेशानी नहीं आएगी।

आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में किया जाना है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को टेलीकॉन्फ्रेंस के लिए जरिए बैठक की और वह इस बात को लेकर आश्वस्त है कि इसी साल आस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्वकप समय पर ही होगा।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे खतरे की वजह से इस वक्त सभी खेलों के आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। यहां तक कि खेलों के महाकुंभ ओलंपिक 2020 को टालने का फैसला लेना पड़ा। इसके बाद भी आईसीसी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर आश्वस्त दिख रही है।

आईसीसी की बैठक के बाद सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि टी-20 विश्व कप समय पर ही होगा, रणनीति में किसी तरह का बदलाव नहीं करेंगे। इस टूर्नामेंट के इसी साल अक्टूबर में खेला जाना है जहां 16 टीमें हिस्सा लेंगी। वैसे कुछ दिन पहले ही आईसीसी ने सभी क्वालीफायर मुकाबलों को स्थगित करने का फैसला लिया था।

सूत्र ने कहा, हमारी रणनीति है कि टूर्नामेंट समय पर ही हो और हम सभी तरह की संभावना को देख रहे हैं। यह क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशी की खबर साबित हो सकती है, जो टोक्यो ओलम्पिक-2020 के रद्द होने के बाद चिंतित थे।

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग को भी स्थगित करने का फैसला लिया है। 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 13वें एडिशन को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया है। भारत में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है जिसके बाद इस टूर्नामेंट के रद होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!