Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

अमेरिका की चीन को धमकी – ‘यूक्रेन की लड़ाई में अगर रूस का दिया साथ तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम’

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2022, शनिवार, नई दिल्ली। अमेरिका ने चीन को यूक्रेन में रूसी हमले का समर्थन करने के लिए एक बार फिर चेताया है। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यूक्रेन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा छेड़े गए युद्ध को “समर्थन” प्रदान करने के खिलाफ चीन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मास्को के खिलाफ प्रतिबंध बीजिंग को एक चेतावनी है जो अमेरिका उसपर भी लगा सकता है।

चीन पर भी लग सकते हैं प्रतिबंध

यह पूछे जाने पर कि अगर चीन रूस को भौतिक सहायता प्रदान करता है तो अमेरिका क्या कर सकता है ? अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन ने जवाब दिया कि हमने रूस पर प्रतिबंधों, निर्यात नियंत्रणों से क्या किया है ये सब जानते है। इसलिए यह चीन के लिए एक चेतावनी है क्योंकि ये सब प्रतिबंध उस पर भी लग सकते हैं अगर वह रूस को हथियार सहायता प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि बीजिंग को रूस के युद्ध से “सही सबक” सीखना चाहिए, जिसमें यह भी शामिल है कि वह अमेरिका को अपने सहयोगियों से अलग नहीं कर सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन के साथ नाटकीय तनाव से बचने की कोशिश कर रहा है।

कई बार रूस का समर्थन करते दिखा चीन

ब्रसेल्स में चीन पर यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच वार्ता के तीसरे दौर के बाद गुरुवार को उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन ने यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पुतिन द्वारा यूक्रेन के खिलाफ यह युद्ध शुरू करने से तीन सप्ताह से भी कम समय में रूस और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घोषणा की थी कि पीपुल्स रिपब्लिक आफ चाइना (पीआरसी) और रूस के बीच कोई सहयोग की बात नहीं होगी और चीन इसमें दखल नहीं देगा। लेकिन चीन तब से कई बार रूस का समर्थन करते दिखा है। उन्होंने कहा कि चीन ने रूस के इस आक्रामक युद्ध और यूक्रेन की आत्मरक्षात्मक कार्रवाइयों को बार-बार झूठे ढंग से एक जैसा बताया है जो कि सिरे से गलत है।

शेरमन ने चीन के सरकारी मीडिया पर “रूस के दुष्प्रचार” करने के लिए एक दुष्प्रचारी तोता बताया। उन्होंनें चीनी मीडिया द्वारा नाटो और यूक्रेन को रूस के लिए खतरा बताने वाली खबर को बेतुका दावा करार दिया। उन्होंने कहा कि हम एक और शीत युद्ध शुरू नहीं करना चाहते हैं, हम संघर्ष नहीं चाहते हैं, हम गलत अनुमान नहीं चाहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!