Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
विदेश

अमेरिका ने यूक्रेन के लिए सैन्य मदद के बड़े पैकेज का किया एलान, जानिए कितने डॉलर की होगी मदद 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 7 सितम्बर 2023, वॉशिंगटन। अमेरिका ने यूक्रेन के लिए सैन्य मदद के बड़े पैकेज का एलान किया है। इस पैकेज के तहत यूक्रेन को एंटी टैंक हथियार और गोला-बारूद मिलेंगे। यह मदद साढ़े सत्रह करोड़ यूएस डॉलर की होगी। अमेरिका के रक्षा विभाग ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि बाइडन प्रशासन का यूक्रेन को यह अगस्त 2021 के बाद से अब तक 46वां जखीरा है। अमेरिका अपने सहयोगियों और मित्र देशों के साथ मिलकर यूक्रेन की सैन्य जरूरतों को पूरा करता रहेगा। अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दिए जा रहे इस नए पैकेज में एयर डिफेंस इक्विपमेंट्स, आर्टिलरी म्युनिशन, एंटी टैंक हथियार व अन्य कई हथियार शामिल हैं।

रूस के साथ जारी युद्ध में यूक्रेन को अमेरिका के इस पैकेज से खासी मदद मिलने की उम्मीद है। बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही अमेरिका लगातार यूक्रेन का समर्थन कर रहा है। इस दौरान अमेरिका ने यूक्रेन को आर्थिक मदद देने का साथ ही सैन्य मदद भी दी है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन के बंदरगाहों पर ड्रोन हमले किए हैं, जिनसे यूक्रेन को बंदरगाहों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में यूक्रेन को अमेरिका मिलने वाले एयर डिफेंस सिस्टम से काफी मदद मिलने की उम्मीद है। इससे पहले जुलाई में अमेरिका ने यूक्रेन को 40 करोड़ यूएस डॉलर की अतिरिक्त मदद दी थी। जिसमें यूक्रेन को एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम के अलावा बख्तरबंद गाड़ियां दी गईं थी। जून में अभी अमेरिका के रक्षा विभाग ने यूक्रेन को 50 करोड़ यूएस डॉलर की सैन्य मदद दी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!