Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

विद्युत जामवाल की क्रैक का शानदार टीजर हुआ रिलीज, हैरतअंगेज स्पोर्ट्स स्टंट से भरपूर फिल्म 23 फरवरी को होगी रिलीज

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसम्बर 2023, गुरूवार, मुम्बई। कमांडो, खुदा हाफीज और फोर्स जैसी फिल्मों में अपने एक्शन सींस से हैरान करने वाले विद्युत जामवाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर मारधाड़ करते दिखाई देंगे। आगामी फिल्म क्रैक में विद्युत के धमाकेदार एक्शन की एक झलक दिखाई दी है।आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म क्रैक अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विद्युत के एक्शन के दीवाने फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फाइनली फिल्म की एक झलक सामने आ गई है। जी हां, विद्युत ने सोशल मीडिया पर क्रैक का धांसू टीजर रिलीज किया है।

क्रैक के टीजर की शुरुआत ही एक्शन से होती है। प्लेन से नीचे कूदने वाला सीन हो या फिर दुश्मनों के साथ खतरनाक फाइटिंग, फिल्म का टीजर शानदार लग रहा है। फिल्म में डायलॉग भी दमदार है। विद्युत कहते दिखे, जिंदगी तो साला सबके साथ ही खेलती है, लेकिन असली प्लेयर वही है, जो जिंदगी के साथ खेले। डर नहीं, डेयरिंग से खेलता हूं और दिमाग से थोड़ा क्रैक हूं।

टीजर में अर्जुन रामपाल की भी झलक दिखाई गई। वह फिल्म में विद्युत जामवाल के दुश्मन के रूप में दिखाई दे सकते हैं। उनका खतरनाक लुक भी फैंस को पसंद आया। टीजर में वह डायलॉग बोलते नजर आए, इस गेम का सिर्फ एक रूल है, जो जीतेगी वो जिएगा। टीजर में नोरा फतेही भी नजर आईं। फिल्म में एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन वह वीडियो में दिखाई नहीं दीं।

बता दें कि क्रैक अगले साल 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आदित्य दत्त ने डायरेक्शन के साथ-साथ फिल्म की कहानी भी लिखी है। नोरा फतेही की जगह पहले लीड रोल में जैकलीन फर्नांडिज थीं, लेकिन ऐन मौके पर वह फिल्म से बाहर हो गईं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!