Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

भारतीय तेज गेंदबाजों का कमाल, न्यूजीलैंड की टीम 235 पर ढेर

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में शानदार वापसी की है। पहले दिन 263 रन पर ऑलआउट होने के बाद दूसरे दिन बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मेजबान को 235 पर ढेर कर 28 रन की बढ़त हासिल की। मोहम्मद शमी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ भारतीय टीम ने तेज गेंदबाजों की चौकड़ी के दम पर 28 रन की बढ़त हासिल की। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और नवदीप सैनी ने मिलकर 9 विकेट चटकाए। वहीं स्पिनर आर अश्विन को एक विकेट मिला। दूसरे दिन न्यूजीलैंड इलेवन की टीम भारत के शानदार गेंदबाजी के आगे 235 रन पर सिमट गई।

भारतीय तेज गेंदबाजों ने झटके 9 विकेट

न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भारत के तेज गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। शमी, बुमराह, उमेश और सैनी की चौकड़ी ने साथ मिलकर कुल 9 विकेट हासिल किए। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए जबकि बुमराह, यादव और सैनी ने दो-दो विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड इलेवन की तरफ से हेनरी कूपर ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए जबकि कप्तान डेरेल मिचेल ने 32 रन की पारी खेली।

भारत की पहली पारी

पहली पारी में भारतीय टीम महज 263 रन ही बना पाई थी। हनुमा विहारी ने 101 रन बनाए थे जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 93 रन की पारी खेली। भारतीय टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले वापस लौटे तो वहीं मयंक अग्रवाल महज 1 रन ही बना पाए। टेस्ट सीरीज में ओपनिंग की दावेदार रखने वाले शुभमन गिल शून्य पर आउट होकर वापस लौटे। लंबे समय बात मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे रिषभ पंत सिर्फ 7 रन ही बना पाए जबकि दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!