Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने अरविंद गिरि के निधन पर जताया शोक

लखनऊ, लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र से सदस्य रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद गिरि के मंगलवार को निधन पर चारों तरफ शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथके साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने अरविंद गिरि के निधन पर शोक जताया है।

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ से पांच बार और लगातार चार बार विधायक रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद गिरि का मंगलवार को अपने क्षेत्र से लखनऊ आते समय हार्ट अटैक से निधन हो गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक श्री अरविंद गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा है कि लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। शांति।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने लखीमपुर खीरी जनपद के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविंद गिरी के असामयिक निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि श्री गिरि के निधन से मैं बेहद दुखी हूं। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि श्री गिरी के निधन से लखीमपुर खीरी जिले सहित प्रदेश की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!