Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

अल्मोड़ा पुलिस टीम को मानवता के मिशन पर मिली कामयाबी, ‘अल्मोड़ा पहुँची आमा’

एसएसपी अल्मोड़ा की पुलिस टीम को जी तोड़ मेहनत का मिला फल

अल्मोड़ा पुलिस टीम आमा को मुम्बई से सकुशल लेकर पहुँची अल्मोड़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी, 2023, सोमवार, अल्मोड़ा। 09 जनवरी 2023 को एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज से भिकियासैण अल्मोड़ा निवासी एक माता जी हेमा देवी जो काफी लम्बे समय से विक्षिप्त अवस्था में है, का मुम्बई से विडियो वायरल कर माता जी की सहायता की अपील की गयी थी।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया कि शीघ्र बुजुर्ग अम्मा जी को मुंबई से अल्मोड़ा लाया जाय।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पीआरओ/एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती को वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त कर, उनसे सम्पर्क करने व माता जी हेमा देवी के परिजनों के बारे में जानकारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

वीडियों की सत्यता पर परिजनों की जानकारी

एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनसे सम्पर्क किया गया तो उन्होंने अपना नाम गुरविन्दर सिंह ढिल्लो उर्फ गौनी पुत्र बलदेव सिंह, निवासी रामपुर रोड सुशीला तिवारी हल्द्वानी और वर्तमान में मुम्बई में रहना बताते हुए आमा का वीडियो स्वयं द्वारा बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करना बताया। इसके उपरान्त आमा के परिजनों की जानकारी की गयी तो माता जी हेमा देवी का मूल रुप से भिकियासैण के ग्राम कोट्याग की निवासी होना पाया गया, उक्त जानकारी एकत्र करने में अल्मोड़ा निवासी सुमित मनराल व वैभव जोशी का सहयोग रहा।

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर मानवता के मिशन पर टीम मुम्बई रवाना

10 जनवरी 2023 को प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक को आमा को मुम्बई से अल्मोड़ा लाने हेतु शीघ्र एक टीम मुम्बई रवाना करने हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष भतरौजखान ने कानि० योगेश कुमार व म०कानि० साईन अंसारी को तत्काल मुम्बई को रवाना किया गया। भतरौजखान पुलिस की टीम 10 जनवरी 2023 की सायं काशीपुर पहुँची, इसके उपरान्त काशीपुर से दिल्ली ट्रेन व दिल्ली से मुम्बई फ्लाईट से यात्रा कर 11 जनवरी 2023 को मुम्बई पहुँच गयी थी।

मुम्बई पहुचकर टीम ने आमा की तलाश की शुरु

11 जनवरी 2023 को मुम्बईपहुँचने के बाद अल्मोड़ा पुलिस टीम स्थानीय मुम्बई पुलिस, वीडियो बनाने वाले सज्जन गुरविन्दर सिंह ढिल्लो (गोनी), समाज सेवी दान सिंह राजपुत व उनकी टीम एवं मानवाधिकार फाउण्डेशन मुंबई की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी सावंत से मिली और उनके सहायता से माता जी (आमा) की तलाश प्रारम्भ कर लगातार दिन-रात तलाश में जुटी रही।

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आमा की तलाश में दिन-रात जी-जान से जुटी रही टीम

एसएसपी अल्मोड़ा के लगातार निर्देशन/मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और लगातार अलग-अलग स्थानों बोरीवली, कांदिवली, मलाड, अंधेरी वेस्ट व लोखंडवाला में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, फ्लाई ओवर/ब्रिज के नीचे, लंगरों, रैन बसेरो, धर्मशालाओं आदि जगहों पर भ्रमण कर आमा की फोटो/पम्पलेट चस्पा कर व लोगों को दिखाकर पूछताछ करते हुए आमा की तलाश हेतु निरन्तर प्रयास किये गये।

मानवता के मिशन पर टीम को मिली कामयाबी

अल्मोड़ा पुलिस टीम कानि० योगेश कुमार व म०कानि० साईन अंसारी द्वारा स्थानीय मुम्बई पुलिस, गुरविन्दर सिंह ढिल्लों (गोनी), समाज सेवी दान सिंह राजपुत व उनकी टीम एवं मानवाधिकार फाउण्डेशन मुंबई की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी सावंत के सहयोग से 3 दिनों से दिन-रात कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप 14 जनवरी 2023 को की प्रातः को पुलिस टीमों द्वारा आमा को सकुशल तलाश कर लिया गया था।

अल्मोड़ा पहुँची आमा

आमा के पैर में पुरानी चोट थी, पैर सूजा हुआ था जिसका उपचार व आमा का स्वास्थ्य परीक्षण आदि कराकर अल्मोड़ा पुलिस टीम आमा को अपने संरक्षण में 15 जनवरी 2023 की प्रातः मुम्बई से रवाना होकर, आज 16 जनवरी 2023 को सकुशल अल्मोड़ा पहुँच गयी है।

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आमा से मिलकर कुशल क्षेम पूछकर, आमा को शाँल ओढ़ाकर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। आमा की तलाश में दिन-रात जी तोड़ मेहनत करने वाली पुलिस टीम के कानि० योगेश कुमार व म०कानि० साईन अंसारी की पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत करने की बात कही गयी।

आमा का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के उपरान्त अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!