Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान रोडवेज की बस में अचानक लगी आग, चालक परिचालक ने कूदकर बचाई जान

आकाश ज्ञान वाटिका, १ फ़रवरी २०२१, सोमवार। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल स्थित सैटेलाइट रोडवेज बस स्टैंड में रेन बसेरे के पास खड़ी राजस्थान रोडवेज की बस सोमवार सुबह अचानक आग का गोला बन गयी। घटना के वक्त बस के चालक- परिचालक गाड़ी बंद कर सो रहे थे। स्थानीय लोगों ने शोर-शराबा कर और बस के शीशे तोड़कर उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया। आग में  परिचालक की टिकट मशीन, टीजर बुक, बैग और उसमे रखा टिकट बिक्री का कैश भी जलकर राख हो गया। तीन दमकल ने पहुंचकर लगी आग पर काबू पाया। इससे बस स्टैंड में खलबली मची रही।

अलीगढ़ -जयपुर के मध्य चलने वाली राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर स्लीपर जयपुर डीलक्स डिपो की बस रात 11बजे जयपुर से चलती है। यह बस अलीगढ़ में सुबह करीब 6:30 बजे पहुंच जाती है। बस दोपहर 12:30 बजे अलीगढ़ से जयपुर रवाना होती है। सोमवार सुबह बस की सवारियों को उतार कर बस चालक रमेश प्रजापति व परिचालक दान सिंह  बस बंद कर उसमें सीट पर ही सो गए। सुबह करीब 8:30 बजे बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। इस बीच बस स्टैंड  पर मौजूद रोडवेज स्टाफ कर्मियों ने जानकारी होने पर बस में सो रहे चालक- परिचालक को शोर मचाते हुए पहले जगाने की काफी कोशिश की, लेकिन उनके न जागने पर बस के शीशे तोड़कर दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। आग में  चालक, परिचालक के सामान के साथ ही टिकट मशीन, बैग और टिकट के बदले मिला कैश भी आग में जलकर राख हो गया। इधर आग लगने की खबर पर बन्ना देवी फायर बिग्रेड स्टेशन से तीन दमकल आग बुझाने पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!