Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

अलर्टः SBI डेबिट कार्ड 31 दिसंबर से बंद हो जाएंगे, बदलवाने के लिए करें अप्लाई

आकाश ज्ञान वाटिका। ४ दिसंबर, २०१९, बुधवार। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के अगर आप ग्राहक हैं और अभी भी आपके पास मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम-कम-डेबिट कार्ड हैं, तो आपको इन्हें जल्द से जल्द बदवाने की जरूरत है। बैंक इन कार्ड्स को बदलकर ग्राहकों को ज्यादा सुरक्षित चिप वाले कार्ड्स दे रहा है। बैंक ने ग्राहकों को पुराने कार्ड्स बदलवाने का एक और मौका दिया है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को 31 दिसंबर 2019 से पहले अपने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कम डेबिट कार्ड्स को बदलकर ईएमवी चिप वाले व पिन बेस्ड एसबीआई डेबिट कार्ड लेने के लिए कहा है।

ग्राहक अगर 31 दिसंबर 2019 तक अपने मैग्नेटिक चिप वाले कार्ड्स नहीं बदलवाते हैं, तो ये कार्ड्स वैधता समय बचे होने के बावजूद डिएक्टिवेट हो जाएंगे। बैंक ने ट्वीट कर यह जानकारी ग्राहकों को दी है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारतीय रिज़र्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार अपने ग्राहकों के मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड्स को ईएमवी चिप और पिन बेस्ड कार्ड्स से बदल रहा है। एसबीआई ने एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘ग्राहक 31 दिसंबर 2019 से पहले अपने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड्स को अधिक सुरक्षित ईएमवी चिप और पिन वाले एसबीआई डेबिट कार्ड से बदलने के लिए अपनी होम ब्रांच में आवेदन करें।’

यहां बता दें कि ग्राहकों के लिए यह कार्ड बदलने की प्रक्रिया पूरी तरह फ्री है। एसबीआई ने एक और ट्वीट करते हुए कहा, ‘प्रिय ग्राहक, मैग्नेटिक स्ट्रिप कार्ड रिप्लेसमेंट पूरी तरह से फ्री है। यह ऑनलाइन या आपकी होम ब्रांच पर उपलब्ध है। आप कार्ड के लिए ब्रांच में अप्लाई कर सकते हैं और अगर चार्ज लिया जाता है, तो प्रूफ के साथ रिफंड के लिए ब्रांच में रिक्वेस्ट कर सकते हैं।’

ग्राहक चिप बेस्ड कार्ड के लिए इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि आपका मौजूदा पता आपके अकाउंट से अपडेट होना चाहिए, क्योंकि कार्ड केवल रजिस्टर्ड पते पर ही भेजा जाएगा। आइए जानते हैं कि ऑनलाइन किस तरह चिप बेस्ड कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है-

  • सबसे पहले एसबीआई की वेबसाइट पर लॉग-इन करें।
  • अब ई सर्विसेज में से एटीएम कार्ड सर्विसेज का चयन करें।
  • अब रिक्वेस्ट ATM/Debit कार्ड पर क्लिक करें।
  • अब वेलिडेट का ऑप्शन चुनें और ओटीपी पर क्लिक करें।
  • ओटीपी एंटर करें।
  • अब अकाउंट सलेक्ट करें और जरूरी डिटेल्स भरें।
  • टर्म एंड कंडीशंस पर क्लिक करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • सबमिट करने के बाद, एक मैसेज आपकी स्क्रीन पर आएगा, जिसमें लिखा होगा, ‘आपका डेबिट कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर 7 से 8 वर्किंग दिनों में पहुंच जाएगा।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!