Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर भारत भी सतर्क, प्रधानमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2021, शनिवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वायरस की स्थिति और टीकाकरण के संदर्भ में सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डा वीके पाल मैजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के सामने आने के बाद यह बैठक हो रही है।

कोराना के इस नए वैरिएट को लेकर भारत भी सतर्क हो गया है। भारत ने ब्रिटेन, चीन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील, समेत कई देसों को कोरोना के ‘जोखिम’ वाले देशों की श्रेणी में शामिल किया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय उन देशों की सूची में हांगकांग और इजराइल को भी जोड़ा है जहां से यात्रियों को भारत आने पर अतिरिक्त उपायों का पालन करने की आवश्यकता होगी। जिन देशों से यात्रियों को भारत आगमन पर अतिरिक्त उपायों का पालन करना होगा उनमें ब्राजील, बांग्लादेश बोत्सवाना, मारीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर कई देश शामिल हैं।

विदित रहे कि WHO ने सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नए वैरिएंट बी.1.1.529 को ओमीक्रोन नाम दिया है और इसे ‘वैरिएंट आफ कंसर्न’ की श्रेणी में रखा है। इस श्रेणी में अत्यधिक संक्रामक वाले वैरिएंट को रखा जाता है। डेल्टा वैरिएंट को भी इसी श्रेणी में रखा गया था। भारत समेत विश्व के कई देश भीषण तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक बताए जाने वाले इस नए वैरिएंट को लेकर सतर्क हैं।

WHO ने सभी देशों से इस वैरिएंट को लेकर निगरानी और सीक्वेंसिंग बढ़ाने को कहा है ताकि इसे और बेहतर तरीके से समझा जा सके। इस वैरिएंट के सामने आने से पहले ही ब्रिटेन, जर्मनी और रूस समेत यूरोप और अन्य क्षेत्रों के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे थे। रूस में तो इस महामारी के चलते रिकार्ड संख्या में लोगों की मौतें भी हो रही थीं। अब इस नए वैरिएंट के सामने आने के बाद दुनिया में दहशत फैल गई है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!