Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में 22 और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी, सतर्कता बरतने के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जनवरी 2022, रविवार, देहरादून। देहरादून सहित पूरे प्रदेश में 22 जनवरी और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसे लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। एडीजी कानून व्यवस्था ए.पी. अंशुमन ने सभी रेंज और सभी जिलों की बैठक ली। इस बैठक में पुलिस और सभी खुफिया विभागों को 22 जनवरी और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट मोड पर रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए।

सभी जिलों के एसएसपी को अपने-अपने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स मैनेजमेंट पुख्ता करने को कहा गया है। 26 जनवरी को देखते हुए सभी रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, पार्किंग, भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों पर सख्ती के साथ चेकिंग की जाएगी।

इसके अलावा राज्य से चलने वाली ट्रेनों में विशेष चेकिंग के भी निर्देश दिए गए। सीमावर्ती राज्यों, जनपदों के बॉर्डर व चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। होटल, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउसों में विदेशी नागरिकों के ठहरने संबंधित सी- फॉर्म के नियमों का कड़ाई से पालन कराने को भी कहा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!