Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

दुनिया भर में बजा अक्षय-टाइगर की फिल्म का डंका, ‘बड़े मियाँ छोटे मियाँ’ ने पहले दिन कमाए 36 करोड़

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 14 अप्रैल 2024, मुम्बई। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ईद के मौके पर फैंस के लिए तोहफा लेकर आए हैं, उनकी फिल्म बड़े मियाँ छोटे मियाँ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस कर रही है। ईद के मौके पर रिलीज हुई बड़े मियां छोटे मियां को काफी पसंद किया जा रहा है। इंडिया के साथ विदेशों में भी बड़े मियाँ छोटे मियाँ की धूम देखने को मिल रही है। फिल्म का पहले दिन का इंडिया का कलेक्शन तो सामने आ गया था। अब फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी सामने आ गया है।

बड़े मियाँ छोटे मियाँ एक्शन से भरपूर फिल्म है। फिल्म की खास बात इसकी स्टारकास्ट है. फिल्म में मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के किरदार में नजर आए हैं। विलेन के किरदार में पृथ्वीराज को बहुत पसंद किया गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक बड़े मियाँ छोटे मियाँ ने इंडिया में टोटल 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो ईद के हिसाब से काफी कम है।

वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 36.33 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें ओवरसीज पेड प्रिव्यू भी शामिल हैं।
ईद क छुट्टी पर फिल्म ने इतना कलेक्शन किया है। ये कलेक्शन वीकेंड पर काफी बढ़ सकता है। वर्ल्डवाइड फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

बड़े मियाँ छोटे मियाँ के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट 350 करोड़ है। जिस हिसाब से फिल्म कलेक्शन कर रही हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि इसे अपना बजट पूरा करने में ही काफी समय लगने वाला है। वहीं फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

बड़े मियाँ छोटे मियाँ की बात करें तो इसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय और टाइगर के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ भी नजर आने वाली हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!