Breaking News :
>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर असंवैधानिक तरीके से संपत्तियों को ध्वस्त करने में लगाया आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 27 अप्रैल, 2022, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संपत्तियों को जब्त किए जाने की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। कहा है कि भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग जनता की सेवा करने के बजाए असंवैधानिक तरीके से संपत्तियों को ध्वस्त करने में लगा रही है।

दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी गैरकानूनी कार्यवाही पर रोक लगनी चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर रही है। बिना नोटिस घर उजाड़े जा रहे हैं। लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी है।

प्रदेश की जनता भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बेहाल है। भाजपा राज में समाज में सौहार्द के बजाए वैमनस्य बढ़ा है। हर तरफ अराजकता और अव्यवस्था का बोलबाला है। कहा कि बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही है।

अख‍िलेश ने दावा किया कि भाजपा सरकार के दो ही काम हैं। पहला जनता का बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाना और दूसरा नफरत तथा अफवाहों के सहारे समाज को बांटना। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग कराह रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी गई है। राज्य की जनता भीषण गर्मी से बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि करने लगी है।

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहली मई को जिला मुजफ्फरनगर जाएगा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम बड़ोदा थाना बुढ़ाना में विपिन कश्यप व कलीराम उर्फ कल्लू कश्यप की पिछले दिनों चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी, जिसकी जांच व पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बधाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में सपा के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, प्रदेश सचिव सुधाकर कश्यप, पूर्व विधायक योगेश वर्मा व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!