Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

अजय देवगन ने किया सुपर नैचुरल थ्रिलर फिल्म का ऐलान, अगले साल 8 मार्च को सिनेमा घरों में दस्तक देगी मूवी

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2023, शुक्रवार, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 2 में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म के बाद से अजय देवगन किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं और फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। फिलहाल, अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि उनकी अगली फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। अजय देवगन की इस सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। आइए जानते हैं कि अजय देवगन की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसमें उनके साथ कौन-कौन से स्टार्स नजर आएंगे।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर कर अपनी सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म का अनाउंसमेंट किया है। अजय देवगन ने कैप्शन लिखा है, कुछ चीजें एक अलौकिक मोड़ लेने वाली हैं। विकास बहल के डायरेक्शन में बनने वाली एक दिलचस्प थ्रिलर में मैं, आर माधवन और ज्योतिका की तिकड़ी का गवाह बनूंगा। फिल्म 8 मार्च,2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन के साथ इस फिल्म में आर माधवन और ज्योतिका भी नजर आएंगे। इस फिल्म के अनाउंसमेंट फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की इस फिल्म से गुजराती एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक कर रहे हैं। अजय देवगन की वर्क फ्रंट की बात तो वह पिछली बार दृश्यम 2 नजर आए थे। अक्षय कुमार की पाइपलाइन में मैदान, सिंघम अगेन, औरो में कहां दम था जैसी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे। अजय देवगन के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!