Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में सांसद अजय भट्ट का नाम 25 श्रेष्ठ सांसदों में किया गया चयनित

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। १३ दिसम्बर, २०१९ (शुक्रवार)। फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे द्वारा देशभर के 543  सांसदों का संयुक्त रूप से एक सर्वेक्षण किया गया जिसके द्वारा १७वीं लोकसभा के 25 श्रेष्ठ सांसदों का चयन किया गया है। इस सर्वे में उत्तराखंड से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नैनीताल- उधम सिंह नगर के सांसद श्री अजय भट्ट का नाम 25 श्रेष्ठ सांसदों में चयनित किया गया है। यह समूचे नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के साथ ही उत्तराखण्ड प्रदेश एवं पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। आकाश ज्ञान वाटिका वेब पोर्टल के सम्पादक अपनी पूरी टीम के साथ सांसद श्री अजय भट्ट को उनकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई प्रेषित करते हैं।

विदित रहे कि सांसद श्री अजय भट्ट का जन्म १ मई १९६१ को श्री कमलापति भट्ट (पिता) एवं श्रीमती तुलसी देवी भट्ट (माता) के घर रानीखेत में हुआ। अजय भट्ट ने एल.एल.बी. की पढ़ाई की। बचपन से ही अजय भट्ट जी का झुकाव राजनीति की ओर रहा तथा इनका पूरा परिवार ही जनसंघ के प्रति समर्पित रहा। अजय भट्ट विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थी परिषद् से जुड़ गए तथा वर्ष 1980 से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बन गए।
श्री अजय भट्ट को जब जब संगठन अथवा सरकार में जो भी जिम्मेदारी मिली उन्होंने उन जिम्मेदारियों का बहुत ही ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक ढंग से निर्वाहन किया। उत्तराखण्ड सरकार में चिकित्सा एवं आबकारी जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाली।
मई 2012 से मार्च 2017 तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहते हुए विभिन्न जन समस्याओं व मुद्दों को सदन में पुरजोर तरीके से उठाया। 31 दिसम्बर 2015 से इन्हें भाजपा उत्तराखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 57 सीटों की ऐतिहासिक जीत हांसिल हुई।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने लोकसभा चुनाव 2019 में नैनीताल सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमन्त्री हरीश रावत को हराकर शानदार जीत हांसिल की थी।

[highlight]Ajay Bhatt defeated former Chief Minister of Uttarakhand and Senior Indian National Congress leader Harish Rawat by a huge margin of 3,39,096 votes in Nainital-Udham Singh Nagar constituency in 2019 General Elections.[/highlight]

 

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने दस प्रमुख बिन्दुओं के आधार पर सर्वेक्षण किया, जिनमें लोकप्रियता, जनता से जुड़ाव, छवि, कार्यशैली सहित सदन में उपस्थिति, जनता के हित में प्रश्न उठाने, बहस में भागीदारी, लोकतंत्र की मजबूती के लिए निजी विधेयक लाने, क्षेत्र की जनता के लिए सुलभता व मददगार प्रमुख बिन्दु हैं। इन बिंदुओं के आधार पर श्रेष्ठ सांसदों का चयन करने हेतु 25 श्रेणियाँ बनाई गईं।

  • प्रभावशाली सांसद श्रेणी: गुजरात से सांसद डॉ किरिट भाई सोलंकी
  • अनुभवी सांसद श्रेणी: मध्यप्रदेश से भाजपा सांसद राकेश सिंह
  • उत्कृष्ट सांसद श्रेणी: कांग्रेस से सांसद के सुरेश
  • बेजोड़ सांसद श्रेणी: तेलंगाना से सांसद नामा नागेश्वर राव
  • असरदार सांसद श्रेणी: गुजरात से नवसारी से सांसद सी आर पाटिल
  • लोकप्रिय सांसद श्रेणी: बिहार से सांसद रमा देवी शिवहर
  • चर्चित सांसद श्रेणी: ओडिशा से सांसद डॉ अच्युत सामंत
  • कर्मयोद्धा सांसद श्रेणी: राजस्थान से सांसद देवजी पटेल
  • लगनशील सांसद श्रेणी: हरियाणा से सांसद रमेश चंद्र कौशिक
  • क्षमतावान सांसद श्रेणी: महाराष्ट्र से शिवसेना सांसद विनायक राउत
  • प्रतिभावान सांसद श्रेणी: उत्तराखंड से भाजपा सांसद अजय भट्ट
  • सक्रिय सांसद श्रेणी: पंजाब से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू
  • कर्मठ सांसद श्रेणी: दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी
  • आदर्श सांसद श्रेणी: कर्नाटक से भाजपा सांसद शिवकुमार उदासी
  • जिम्मेदार सांसद श्रेणी: बिहार से सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
  • शक्ति सांसद श्रेणी: नै दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी
  • कामयाब सांसद श्रेणी: मध्यप्रदेश से सांसद रीति पाठक
  • जागरूक सांसद श्रेणी: गुजरात से सांसद पुनमबेन माडम
  • दक्ष सांसद श्रेणी: मेघालय से सांसद अगाथ सांगमा
  • शानदार सांसद श्रेणीरी: झारखंड से सांसद सुनील कुमार सिंह
  • युवा सांसद श्रेणी: महाराष्ट्र से सांसद डॉ प्रीतम मुंडे
  • कर्त्तव्यनिष्ठ सांसद श्रेणी: बिहार से अजय निषाद
  • अनुभवी सांसद श्रेणी: हिमाचल प्रदेश से सांसद रामस्वरूप शर्मा
  • शख्सियत सांसद श्रेणी: बलिया से सांसद विरेंद्र सिंह मस्त
  • योग्य सांसद श्रेणी: उत्तर प्रदेश से सांसद विनोद सोनकर

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!