Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच शुरू होगी हवाई सेवा, डीजीसीए की अनुमति का इंतजार

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2023, गुरूवार, देहरादून। देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने के लिए विमानन कंपनी फ्लाईबिग औपचारिकता पूरी करने में जुटी है। फ्लाइट के संचालन को लेकर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट का दौरा किया है। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद 25 जुलाई से यह उड़ान शुरू हो सकती है। हालांकि इसमें खराब मौसम बाधा बन सकता है। दरअसल, फ्लाईबिग पहली बार देहरादून एयरपोर्ट से अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है। इसके लिए एयरपोर्ट पर कंपनी की तरफ से जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कंपनी का 17 सीटर विमान 30 जून को ही एयरपोर्ट पहुँच चुका है।

कंपनी ने एयरपोर्ट पर अपना सेटअप भी लगभग बना लिया है। इस सेटअप को डीजीसीए की अनुमति की जरूरत है। इसके लिए डीसीजीए की टीम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक बार दौरा कर कंपनी के सेटअप का जायजा ले चुकी है। कुछ दिनों से टीम जौलीग्रांट में ही थी, जो मंगलवार को चली गई। अब इंजीनियरिंग ऑडिट के लिए जल्द ही दोबारा टीम एयरपोर्ट आ सकती है। उम्मीद की जा रही है कि दस दिन में सभी विमान की जांच, इंजीनियरिंग सेटअप और जरूरी दस्तावेजों की जांच आदि सभी औपचारिकताएं पूरी कर फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी। हालांकि फ्लाइट संचालन में खराब मौसम बाधा बन सकता है।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार फ्लाईबिग देहरादून-पिथौरागढ-पंतनगर के बीच फ्लाइट संचालित करेगी। यह विमान देहरादून से पिथौरागढ़ जाएगा। फिर वहां से पंतनगर पहुंचेगा। यहां से पिथौरागढ़ होते हुए देहरादून आएगा। फिलहाल डीजीसीए की अनुमति नहीं मिलने के कारण कंपनी ने बुकिंग शुरू नहीं की है। डीजीसीए की टीम एक दौर का निरीक्षण कर चुकी है। अनुमति मिलते ही फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!