Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्ड

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवा जरूरी- महाराज

पर्यटन मंत्री बोले भारत नेपाल के बीच है रोटी बेटी का संबंध

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इण्डो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव 2025 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को रेंजर्स ग्राउंड में 20 मार्च से चल रहे कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इण्डो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव 2025 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों से रोटी और बेटी का रिश्ता रहा है। दोनों देशों के बीच आपसी भाईचारे के साथ-साथ प्रगाढ़ व्यापारिक, धार्मिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के मध्य पर्यटकों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिये फरवरी माह में महेन्द्रनगर नेपाल भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा देहरादून से काठमांडू एवं पोखरा (नेपाल) तक बस सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया था। इस सम्बन्ध में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अनुरोध किया है।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच पर्यटन, आर्थिक सम्बन्धों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिये जरूरी है कि नेपाल के साथ-साथ भारत के यात्रियों के प्रवेश की प्रक्रिया को सरल बनाया जाय। उन्होंने कहा कि नेपाल पशुपतिनाथ मंदिर और भारत के श्री केदारनाथ धाम, वाराणसी, हरिद्वार और देहरादून जैसे धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले पर्यटन सर्किट की स्थापना से दोनों देशों के बीच पर्यटन में वृद्धि हो सकती है।

महाराज ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये दोनों देशों की बीच हवाई सेवाओं की स्थापना से यात्रा में काफी सुविधा हो सकती है। इस पर भी हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान महाराज ने इण्डो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव भारत और नेपाल द्वारा लगाए गए विभिन्न स्थलों का भ्रमण करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा।

इस अवसर पर कंचनपुर वाणिज्य संघ के अध्यक्ष पीतांबर जोशी, वीर गोरख कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा, मेध बहादुर थापा, हेमंत कोचर, हेल्प क्रास संस्था के संस्थापक विशाल थापा, संजय सिंह, सुयश अग्रवाल एवं पंकज गुप्ता आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!