Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशपर्यावरण

थम नहीं रहा देश के उत्तरी राज्य में वायु प्रदूषण, लोगों को घरों में रहने की सलाह

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2020, सोमवार। देश के उत्तरी राज्य में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण से लोग परेशान हैं। घर से बाहर निकलते ही लोगों को आखों में जलन हो रही है। बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते लोगों का दम घुट रहा है। लगातार दूषित हो रही हवा से घर से लोगों कोा घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। यही नहीं वायू प्रदूषण इस वक्त देश के कई राज्यों में धुंध छाई हुई है। प्रत्येक दिन दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली होती जा रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) भी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।

प्रत्येक वर्ष दिवाली आने से पहले प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इस साल भी प्रदूषण में कोई भी सुधार नजर नहीं आ रहा है। लोगों को लगातर घर पर रहने की हिदायत दी जा रही है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में पराली जलाने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। देश के उत्तरी राज्य में लगातार लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। तो आइये जानते हैं कि इन राज्यों में वायु गुणवत्ता स्तर की ताजा स्थिति क्या है।

दिल्ली-एनसीआर में 470 तक पहुंच AQI

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता स्तर (Air Quality Index) 470 तक पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा डाटा के मुताबिक, प्रदूषण से और ज्यादा गंभीर हालात हो गए हैं।

सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली के आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता स्तर (Air Quality Index) 484, पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में 470 पहुंच गया है। इसके साथ ही ओखला फेज-2 में AQI 465 तो वजीरपुर में 468 तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दीपावली से पहले हालात और भी खराब होने की आंशका है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता स्तर में इजाफे की वजह केवल पराली जलाने के साथ-साथ स्थानीय कारक भी जिम्मेदार बताए जा रहे हैं।

बागपत में छाई धुंध

इसके साथ ही यूपी के बागपत में भी वायु प्रदूषण में कोई सुधार नहीं आ रहा है। यहां पर एक्यूआइ 391 तक पहुंच गया है। वायु प्रदूषण के कारण बागपत में धुंध की चादर छाई हुई है। देश में वायु प्रदूषण के लिहाज से टॉप पर चल रहा है।

ताजनगरी की हवा हुई दुषित

ताजनगरी में भी दुषित हवा ने लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। लगातार यहां की हवा जहरीली होती जा रही है। यहां पर एक्‍यूआइ स्तर 400 के पार पहुंच गया है।

हरियाणा के जींद में हवा सबसे दुषित

देश के कई राज्यों में पराली जलाने के चलते वायु प्रदूषण विकराल रुप लेता जा रहा है। हरियाणा की जींद में हवा सबसे अधिक खराब दर्ज की गई है। यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 444 तक पहुंच गया है।

यूपी में लगातार बढ़ रहा है एयर क्वालिटी इंडेक्स

यूपी के हाथरस शहर में लगातार धुंध (स्मॉग) बढ़ने से एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ रहा है। पिछले 48 घंटे में AQI  51 प्वाइंट बढ़ गया है। लगातार मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उत्तर भारत में पराली जलने के साथ स्थानीय स्तर पर वाहनों और उद्योगों से होने वाले प्रदूषण से हालात बिगड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यही हालात रहे तो दिवाली तक सांस लेना मुश्किल हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!