Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
सम्पादकीय

एआई के बंटते हुए प्रतिमान

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 7 नवम्बर 2023, देहरादून। विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और चीन इस समय आर्टिफिशियल के क्षेत्र में दो अग्रणी देश हैं, लेकिन वे अलग-अलग प्रतिमानों के आधार पर इस तकनीक को विकसित करने में जुटे हुए हैँ। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के प्रतिमान तय करने के लिए पश्चिमी देशों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक लंदन में शुरू हो गई है। इस बैठक से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एआई कंपनियों के लिए तय किए कायदों का एक आदेश अपने देश में जारी किया। लंदन की बैठक में कुल 27 सरकारों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। गौरतलब है कि विभिन्न क्षेत्रों में एआई के बढ़ते इस्तेमाल के साथ जहां इसकी अपार संभावनाओं से दुनिया परिचित हो रही है, वहीं इस तकनीक पर से मानवीय नियंत्रण खत्म होने की आशंका भी पैदा हुई है।

इसके अलावा इससे इंसानी नौकरियों के लिए खतरा पैदा होने और साइबर हमलों के अधिक खतरनाक जैसे अंदेशे भी गहराए हैँ। लंदन की बैठक ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पहल पर हो रही है। पिछले हफ्ते सुनक ने जोर दिया था कि उनका लक्ष्य सुरक्षा के मामले पर एक अंतरराष्ट्रीय समझ को विकसित करना है। ह्वाइट व्हाइट हाउस ने एआई के इस्तेमाल केलिए जो सुरक्षा मानक तय किए हैं, उसके तहत कंपनियों को अपने कुछ खास तरह के सिस्टम सरकारी समीक्षा के लिए जमा करने होंगे।

इसे निजी क्षेत्र में सरकार का दखल माना गया है, लेकिन इसे सामाजिक हित में जरूरी भी समझा जा रहा है। इस बैठक से कुछ रोज पहले ही चीन ने एआई संचालन के लिए अपना दस्तावेज जारी किया था। विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और चीन इस समय एआई के क्षेत्र में दो अग्रणी देश हैं, लेकिन वे अलग-अलग प्रतिमानों के आधार पर इस तकनीक को विकसित करने में जुटे हुए हैँ। यह अच्छी बात है कि लंदन की बैठक में चीन को भी आमंत्रित किया गया है। मगर इस समय पश्चिम और चीन के बीच जिस तरह की होड़ चल रही है, उसमें उनके बीच किसी भी मुद्दे पर सहमति बनना कठिन हो गया है। इसलिए ये आशंका गहरा गई है कि एआई संचालन के दो प्रतिमानों के बीच दुनिया बंट सकती है। ऐसा हुआ, तो इंटरनेट का भी बंटवारा भी हो सकता है। इसीलिए लंदन बैठक के नतीजों पर सबकी नजर है। वहां संचालन नियमों पर सहमति बने, यह सबकी कामना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!