Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में थोक फल व सब्जी बाजार की देखी व्यवस्था

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023, जर्मनी/ देहरादून। विकासशील देशों में थोक फल-सब्जी बाजार की कार्यप्रणाली के वास्तविक अनुभवों के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री एवं कौसाम्ब के अध्यक्ष गणेश जोशी ने अपने विदेश दौरे के दौरान जर्मनी के फ्रैंकफर्ट स्थित थोक फल एवं सब्जी बाजार (मंडी) का भ्रमण किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा फ्रैंकफर्ट मंडी के एमडी मुलर सेमोन और अन्य अधिकारियों को पहाड़ी टोपी पहनाई गई। मंत्री गणेश जोशी द्वारा मंडी की साफ सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वेस्टेज को कैसे डिस्पोज किया जाता है उसकी प्रक्रिया तथा रीसाइक्लिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान मंत्री ने वहां के व्यापारियों के साथ भारत और जर्मनी के मध्य उत्पादों के आयात एवं निर्यात के संबंध में सार्थक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त कृषि विपणन मंडियों का अधुनिकीकरण उपभोगताओं को बेहतर गुणवतायुक्त उत्पाद कैसे प्रदान किया जाय तथा भविष्य की चुनौतियों के संबंध में अपने अनुभवों को साझा किया। फ्रैंकफर्ट में थोक फल एवं सब्जी बाजार भ्रमण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने फ्रैंकफर्ट के स्थानीय फल सब्जियों के व्यापारियों से अनेक उत्पादों के बारें में भी जानकारी प्राप्त की।

गौरतलब है कि कृषि मंत्री गणेश जोशी बीते 22 अक्टूबर से विदेश दौरे पर है। जहां उन्होंने बीते दिनों मेक्सिको के कैनकुन शहर में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 में प्रतिभाग किया था। उक्त भ्रमण कार्यक्रम के अनुभवों से ज्ञान प्राप्त कर, उत्तराखण्ड राज्य एवं देश में थोक विपणन में विकासयुक्त परिर्वतन किये जायेंगे ताकि कृषि उपज के विपणन को आधुनिक किया जा सकें।

इस अवसर पर फ्रैंकफर्ट मंडी एमडी मुलर सेमोन, प्रबंध निदेशक डॉ. जेएस यादव, क्षेत्रीय निदेशक कौसाम्ब विजय थपलियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!