Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लोकपर्व हरेला के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर किया वृक्षारोपण 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वट, नीम, शहतूत जैसे उपयोगी पौधों का किया रोपण, पर्यावरण के संरक्षण के लिए उनके संवर्धन का भी दिलाया संकल्प

वृक्षारोपण के बाद मां की तरह पौधे  का ध्यान रखें – कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज पर्यावरण को समर्पित लोकपर्व हरेला के अवसर पर देहरादून में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का रोपण कर मंत्री गणेश जोशी ने सभी संस्थाओं और आम जन को वृक्ष लगाने के उपरांत उसके संवर्धन के लिए आवाह्नन किया और पौधे के संवर्धन के लिए सभी को संकल्प भी दिलाया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट डाकरा में स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने रेशम विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में देहरादून पंडितवाड़ी स्थित रेशम केंद्र में भी विभिन्न किस्म के फलदार वृक्ष का रोपण कर किसानों को पौधों का वितरण भी किया।इसके अतरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा में हरेला के अवसर पर ग्राम विकास विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला का अर्थ दरअसल हरियाली से है यह त्योहार हरियाली और नई ऋतु के शुरू होने का सूचक है। कृषि मंत्री ने कहा मान्यताओं के अनुसार हरेला जितना बड़ा होगा, किसान को उसकी फसल में उतना ही ज्यादा लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा हरेला पर्व हमारे पर्यावरण और संस्कृति से जुड़ा हुआ त्यौहार है। यह त्यौहार संपन्नता हरियाली पशुपालन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा श्रावण मास में हरेला पूजने के उपरांत पौधे लगाए जाने की भी प्रदेश की परंपरा रही है। मंत्री ने कहा एक वृक्ष लगाना दस पुत्रों के समान है। उन्होंने कहा लोकपर्व हरेला पर प्रदेश भर में विभिन्न संस्थाओं एनजीओ और आम जन की सहभागिता के माध्यम से फलदार पौधा का रोपण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा 02 करोड़ विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण का लक्ष्य रखा गया है। कृषि मंत्री ने कहा उद्या, ग्राम्य विकास और रेशम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 17.50 लाख से अधिक पौधों का वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिसके क्रम में आज प्रदेशभर में पौधों का रोपण किया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा वृक्ष लगाने के बाद उसके संवर्धन की जिमेदारी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी संस्थाओं और आम जन को वृक्ष लगाने के बाद उसके संवर्धन का भी आवाह्नन किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान में मां के सम्मान में एक वृक्ष लगाने का भी आव्हान किया। उन्होंने वृक्षारोपण के उपरांत उसके संवर्धन के लिए पौधे का मां की भांति ही देखभाल करने की अपील भी की और सभी को वृक्षों के रोपण के बाद उनके संवर्धन का भी संकल्प दिलाया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के ग्राम पंचायत धनौला स्थित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन केंद्र के परिसर में भी वृक्षारोपण किया। मंत्री ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन केंद्र में महिलाओं द्वारा किए जा रहे अभिनव प्रयोग की भी सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, विष्णु प्रसाद गुप्ता, अजीत चौधरी, ब्लॉक प्रमुख ममता देवी, इतवार सिंह रमोला, ग्राम प्रधान नसीमा, बीडीसी धीरज थापा, पूर्व ज़िलाध्यक्ष शमसेर सिंह पुंडीर, मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, नारायण सिंह राणा, कृपाल जवाड़ी, अरविंद टोपवाल, शांति बिजलवान, मंजीत रावत, रेशम विभाग निदेशक प्रदीप कुमार, छावनी परिषद देहरादून के सीईओ हरेन्द्र सिंह, प्रभा शाह, मनोज छेत्री, सुनीता चौधरी, हरीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!