Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुवाहाटी में असम राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तराखंड के सेब की असम तक पहुँच बढ़ाने हेतु सकारात्मक चर्चा की गई : कृषि मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 5 नवम्बर 2023, देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम दौरे के दौरान आज गुवाहाटी में असम राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज बरुआ व मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेज प्रसाद भुसाल एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम की कृषि और मंडियों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली तथा कृषि दोनों राज्यों में कृषि विपणन बनियादी ढाँचे के आदान-प्रदान हेतु महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

बैठक में असम एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष ने मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि प्रदेश में लगभग 23 मंडियाँ हैं। इस वक्त असम बोर्ड में 700 कर्मचारी हैं जिसमें 42 बोर्ड के सदस्य हैं और अन्य मंडियों में कार्यरत हैं। जिनके माध्यम से मंडियों का सुचारू रूप से संचालन हो रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने मंत्री गणेश जोशी को असम में कृषि के क्षेत्र में उर्वरक क्षमताओं, मार्केटिंग, उत्पादन, फसल कटाई के उपरान्त प्रबन्धन, प्रसंस्करण और विपणन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बोर्ड के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि असम का ड्रोंगगिरी जिला गोलपाड़ा केले का बहुत बड़ा उत्पादक है और असम राज्य में केले के सबसे अधिक उत्पादकों में से एक गोलपाड़ा केले भारत के अन्य हिस्सों में भी जाता है।

बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के सेब की असम तक पहुँच बढ़ाने हेतु सकारात्मक चर्चा की गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र हर्षिल का सेब कोलकत्ता तक पहुँचता है। मंत्री ने असम की मंडियों में उत्तराखंड का सेब के व्यापार बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यदि असम उत्तराखंड के साथ सेब का व्यापार करता हैं तो इसके लिए उत्तराखंड सरकार उनका हर तरीके से सहयोग करने के लिए तैयार है। इस दौरान बैठक में बोर्ड के चेयरपर्सन ने कृषि मंत्री गणेश जोशी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनंदन भी किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष कृषि विपणन बोर्ड असम मनोज बरुआ व मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेज प्रसाद भुसाल, मंडी समिति देहरादून से विजय थपलियाल, बोर्ड उप निदेशक पी. मुदिर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!