Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 25 किसानों का एक दल को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए सोलन हिमाचल के लिए हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

भविष्य में इसी प्रकार से किसानों को समय समय पर प्रशिक्षण प्राप्त कराया जायेगा : कृषि कल्याण मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023, देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय से राज्य में किसानों को सघन / अति सघन सेब बागवानी के क्षेत्र में कौशलता ग्रहण करने के लिए जनपद देहरादून के विकासखण्ड चकराता, कालसी एवं सहसपुर से 25 किसानों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए डॉ० वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉट्रीकल्चर एण्ड फोरेस्ट्री नौणी, सोलन हिमाचल प्रदेश के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनपद के कृषक सेब उत्पादन के क्षेत्र में नवीन उच्च तकनीकी यथा कटाई छटाई, फल पौध रोपण, उर्वरक, जैविक खाद, बडिग ग्राफ्टिंग, फलों की पैकेजिंग व मार्केटिंग इत्यादि के सम्बन्ध में प्रशिक्षण संस्थान से तकनीकि जानकारी प्राप्त कर स्वयं भी लाभ उठायेंगे एवं अन्य किसानों को भी नवीन एवं उच्च तकनीकि की जानकारी देगें। जिससे कि राज्य में सेब उत्पादन एवं उत्पादकता में गुणात्मक वृद्धि होगी साथ ही कृषकों की आय में वृद्धि होगी। सेब की अति सघन बागवानी से राज्य के कृषकों के रोजगार के अवसरों में सृजन होगा तथा पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन में कमी आयेगी, भविष्य में इसी प्रकार से किसानों को समय समय पर प्रशिक्षण प्राप्त कराया जायेगा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा बागवानी के प्रति यह प्रयास किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है और इस तरह से भविष्य में भी जिला योजना / राज्य सैक्टर की योजनाओ से समय समय पर कीवी फल उत्पादन प्रशिक्षण, मधुपालन प्रशिक्षण के लिये भी किसानों का चयन करके राज्य के भीतर एवं राज्य के बाहर जो भी संभव हो किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण समय समय पर अवश्य करवाये जायेंगे।

इस अवसर पर सरकार में दायित्वधारी कैलाश पंत, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ० मीनाक्षी जोशी, सुयंक्त निदेशक डॉ० सुरेश राम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!