Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

केदारनाथ पहुँचे आंदोलनकारी आचार्य संतोष त्रिवेदी का तीर्थ-पुरोहितों ने किया जोरदार स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020, रुद्रप्रयाग। देवस्थानम बोर्ड को भंग करने और मास्टर प्लान के विरोध में जून महीने से कम कपड़े पहनकर धरना दे रहे आचार्य संतोष त्रिवेदी केदारनाथ पहुँचे, जहाँ तीर्थ-पुरोहितों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रुद्राभिषेक पाठ किया गया और उन्हें वस्त्र पहना कर शाॅल भेंट की गई।

तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि आचार्य त्रिवेदी ने तीर्थ पुरोहितों के हक के लिए जो लड़ाई लड़ी है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। दरअसल चारधामों सहित अन्य मठ और मंदिरों को देवस्थानम बोर्ड में शामिल करने से तीर्थ पुरोहित समाज में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से उनका हक छीना जा रहा है। इसी को लेकर पुरोहित, आचार्य संतोष त्रिवेदी ने केदारनाथ धाम में जून महीने से ही आंदोलन शुरू कर दिया था। उन्होंने भारी बर्फबारी और बारिश के बीच भी अपना आंदोलन जारी रखा। पिछले महीने उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें एयर लिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। इसके बाद दूसरे दिन उन्होंने त्रिवेणी घाट पर अपना धरना फिर शुरू कर दिया। उन्होंने करीब 111 दिनों तक देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ आंदोलन जारी रखा। बुधवार को उनसे मिलने चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद ममगाई पहुँचे और उन्हें पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ले जाकर जूस पिलाया और लिखित आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जल्द अमल किया जाएगा। इसके बाद आचार्य संतोष त्रिवेदी ने अपना आंदोलन समाप्त किया। आचार्य संतोष केदारनाथ पहुँचे। यहाँ पर तीर्थ-पुरोहितों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, आचार्य संतोष त्रिवेदी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, सरकार जब तक इम मामले में जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लेती।

केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला का कहना है कि आचार्य संतोष त्रिवेदी के आंदोलन को तीर्थ-पुरोहित हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान केदारनाथ सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें और जल्द से जल्द देवस्थानम बोर्ड को भंग किया जाए, अन्यथा चारधामों में तीर्थ पुरोहित उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!