Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

अक्षय कुमार के ट्वीट के बाद पंजाबी सिंगर जैजी ने रिट्वीट कर कहा, ‘वाह पाजी वाह अब ट्वीट कर रहे हो, असली सिंग ईज किंग विरोध में बैठे हैं’

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2021, गुरूवार। दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर करीब दो महीने से बैठे किसानों का आंदोलन अब एक अलग मोड़ ले चुका है। 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद से किसान आंदोलन को लेकर सरकार से लेकर सेलेब्स तक, सबकी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में आंदोलन को लेकर अंतरराष्ट्रीय सिंगर रिहाना ने एक ट्वीट किया जिसके बाद बॉलीवुड दो फाड़ हो गया। कुछ सेलेब्स ने रिहाना के समर्थन का शुक्रियाअदा किया तो कुछ ने देश में एकता बनाए रखने की अपील की।

रिहाना के ट्वीट के बाद अक्षय कुमार ने भी एक ट्वीट किया और लिखा, ‘किसान हमारे देश का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए सभी मिलकर एक समाधान के लिए समर्थन करें। किसी भी तरह का विभाजन पैदा करने वालों पर ध्यान देने की बजाय समाधान पर फोकस करें।’ खिलाड़ी कुमार का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ।

अब अक्षय कुमार के ट्वीट पर पंजाबी सिंगर जैजी बी ने उनपर तंज कसा है और उन्हें फर्ज़ी किंग बताया है। अक्षय के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए जैजी बी ने लिखा, ‘वाह जी वाह, भाई जी… अब ट्वीट कर रहे हो! किसान दो महीने से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं तब आपने एक ट्वीट नहीं किया, और अब उसे प्रोपेगैंडा बता रहे हो। ओह, आप सिंह इज किंग नहीं हो सकते, असली किंग तो वो हैं जो धरने पर बैठे हैं! नकली किंग अक्षय कुमार!।

विदित रहे कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले लगभग 2 महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने 6 फरवरी को राष्ट्रीय और राज्य हाईवे को जाम करने की चेतावनी दी है। किसान दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों की भारी तादाद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!