Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
आर्थिक गतिविधियाँ

1 अप्रैल से दस बैंकों के मर्जर के बाद यह चार बैंक में बदल जाएंगे, जानिए ग्राहकों पर क्‍या होगा असर

1 अप्रैल से दस बैंकों के मर्जर के बाद यह चार बैंक में बदल जाएंगे। इसके साथ ही भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या 2017 में 27 से घटकर 12 हो जाएगी। इन बैंकों को 55,250 करोड़ रुपये दिये जाएंगे। इसमें से अकेले पंजाब नेशनल बैंक को 16,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। किन बैंकों का किसमें होगा मर्जर और इसका आप पर क्या पड़ेगा असर, इस खबर में तफसील से जानिए।

किस बैंक का किसमें होगा मर्जर: ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में मर्जर होगा। इसके बाद यह 17.95 लाख करोड़ रुपये के व्यापार और 11,437 शाखाओं के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा।

केनरा बैंक का सिंडिकेट बैंक में विलय: दोनों के मर्जर के बाद यह चौथा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन जाएगा, जिसकी पूंजी 15.20 लाख करोड़ रुपये के व्यापार के लिए होगी और देश में इसके 10,324 शाखा होंगे।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक मिलाकर एक बैंक बन जाएंगे। ये भारत का पांचवा सबसे बड़ा सरकारी क्षेत्र का बैंक होगा जिसका कारोबार 14.59 लाख करोड़ रुपये होगा और इसकी 9,609 शाखाएं होंगी।

इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक का विलय. इसकी व्यापार पूंजी 8.08 लाख करोड़ रुपये होगी।

ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?

अकाउंट नंबर और कस्टमर आईडी हो सकता है नया: बैंक मर्जर के बाद आपको एक नया खाता नंबर और कस्टमर आईडी मिल सकती है। इसके लिए आपके ईमेल पता/ और मोबाइल नंबर का बैंक के शाखा के साथ अपडेट होना जरूरी है. ताकि आपको बैंक की ओर से बदलाव की सूचना मिल सके. आपके सभी खातों को एक सिंगल कस्टमर आईडी में टैग किया जा सकता है।

ब्रांच और एटीएम पर असर

  • मर्जर के बाद अगर किसी इलाके में बैंक की दो शाखाएं हैं तो उनमें से एक को बंद किया जा सकता है।
  • SIP या लोन EMI के लिए ग्राहकों को नया इंस्ट्रक्शन फॉर्म भरना पड़ सकता है।
  • नई चेकबुक, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड इशू हो सकता है।
  • फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) या रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) पर मिलने वाले ब्याज में कोई बदलाव नहीं होगा।
  • जिन ब्याज दरों पर व्हीकल लोन, होम लोन, पर्सनल लोन आदि लिए गए हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं होगा।

ऑटो-डेबिट/क्रेडिट के लिए खाते की जानकारी

ऐसा संभव है कि आपने विभिन्न ट्रांजेक्शन के लिए अपना बैंक खाता संख्या और IFSC कोड दिया हो। इन ट्रांजेक्शन में ईसीएस के जरिए डिविडेंड का ऑटो क्रेडिट, सैलरी का ऑटो क्रेडिट, बिल/चार्ज इत्यादि के लिए ऑटो डेबिट शामिल है। एंकर बैंक के फाइनेंशियल सिस्टम के साथ दूसरे बैंकों का पूरी तरह विलय हो जाने पर ऐसी चीजों के लिए अपने बैंक अकाउंट के ब्योरे को बलदने की जरूरत पड़ सकती है। जिन ग्राहकों को नया अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड दिया जाएगा, उन्हें विभिन्न थर्ड पार्टी एंटिटी के साथ इन ब्योरों को अपडेट करना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!