Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मध्य पदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, सभी पूर्व मंत्रियों को बंगले खाली करने का आखिरी नोटिस जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जुलाई, शनिवार। मध्य प्रदेश में दो दिन पहले ही शिवराज मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार हुआ है। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार को अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन शिवराज सरकार अभी से पूरे एक्शन में आ गई है।  शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार होने के साथ ही मंत्रालय में गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। गृह विभाग ने शुक्रवार को मंत्रियों को दिए जाने वाले सरकारी आवास को लेकर समीक्षा की। उधर, संपदा संचालनालय के निष्कासन अधिकारी ने सभी पूर्व मंत्रियों को बंगले खाली करने का आखिरी नोटिस जारी कर दिया है। अब पूर्व मंत्रियों से आवास खाली कराने की कार्रवाई को तहसीलदार अंजाम देंगे।

संपदा संचालनालय काफी दिनों से पूर्व मंत्रियों से आवास खाली कराने की कार्रवाई कर रहा है, लेकिन अभी तक उसे खास सफलता हासिल नहीं हुई है। अभी तक सिर्फ पूर्व मंत्री तरण भनोत और हुकुम सिंह करा़़डा ने ही आवास खाली किए हैं। भनोत को विधानसभा के कोटे से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह को आवंटित आवास दिया है। वहीं, डॉ. गोविंद सिंह अपना सामान बांध चुके हैं और उन्होंने सरकार से दूसरा आवास देने के चार घंटे बाद आवास खाली करने का पत्र लिखा है। इसी तरह अन्य पूर्व मंत्री भी सरकार से वैकल्पिक आवास देने की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, अधिकांश पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक हैं और सामान्यत: इन्हें विधानसभा पूल से हटकर आवास दिए जाते रहे हैं। कमल नाथ सरकार में भी इसी तरह आवास दिए थे। इसी आधार पर पूर्व मंत्रियों ने नए आवास मिलने की उम्मीद में मौजूदा आवास खाली नहीं किए हैं। उधर, गृह विभाग अब मोहलत देने के पक्ष में नहीं है क्योंकि मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है और नए मंत्रियों को आवास आवंटित होने हैं। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों को आवंटित होने वाले कक्षों की साफ-सफाई करा ली है।

दरअसल, विभाग मिलने के बाद मंत्री मंत्रालय में कुछ दिन लगातार बैठक करेंगे इसलिए उनकी जरूरतों के अन्य इंतजाम भी किए जा रहे हैं। मंत्रियों को निज पदस्थापना में दिए जाने वाले स्टाफ की सूची भी तैयार की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने भी मंत्रियों के सामने विभाग की गतिविधियों को लेकर प्रस्तुतिकरण देने के लिए शुक्रवार को दिनभर तैयारी की। उधर, मंत्रियों के निवास पर दिनभर चहल–पहल रही। शुभकामनाएं देने वाले दिनभर आते-जाते रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!