Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्ड

अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के बाद अब होगा सड़कों का सौंदर्यकरण

देहरादून: प्रेमनगर में अतिक्रमण ध्वस्त करने के बाद सड़क 35 से 40 मीटर तक खुल गई है। यहां 25 मीटर जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन में उपयोग होगी। इसके बाद शेष जमीन पर पार्किंग, बस स्टॉप और सौंदर्यीकरण की योजना बनाई जाएगी। इस योजना पर भी नेशनल हाईवे और कैंट बोर्ड ने काम करना शुरू कर दिया है।

हाई कोर्ट के आदेश पर दून-चकाराता-पांवटा हाईवे के प्रेमनगर बाजार में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई हुई है। ध्वस्तीकरण के बाद बाजार के दोनों तरफ सड़कें खुल गई हैं। यहां नंदा की चौकी से पुलिस थाने तक कई जगह हाईवे फोर लेन बनने के बाद भी 10 से 15 मीटर जमीन बच रही है।

हाईवे चौड़ीकरण के सर्वे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और कैंट बोर्ड ने सौंदर्यीकरण की योजना पर भी काम शुरू कर दिया है। यहां मुख्य बाजार स्थित खाली जमीन पर बस स्टॉप, पार्किंग, टेंपू, विक्रम स्टॉप बनाए जाएंगे। इसके अलावा सौंदर्यीकरण की दृष्टि से सड़क किनारे पौधरोपण, फुलवारी, हाईवे के बीच में डिवाइडर आदि का कार्य होगा।

चौड़ीकरण के बाद एनएच और कैंट बोर्ड यह कार्य करेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि फोर लेन हाईवे के लिए 25 मीटर जगह की आवश्यकता है, जिसके बाद भी जमीन बच रही है।

प्रेमनगर में मजदूर लगाकर हटाया जा रहा मलबा

प्रेमनगर में शेष 20 फीसद अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई विधानसभा सत्र तक रुकी पड़ी है। यहां पूर्व में ध्वस्त किए गए भवनों का मलबा हटाया जा रहा है। इसके लिए टास्क फोर्स के अलावा लोनिवि और एचएच ने मजदूर लगाए हुए हैं। प्रेमनगर बाजार से नंदा की चौकी के दोनों ओर मलबा हटाने का कार्य जारी है।

जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने बताया कि पुलिस फोर्स की कमी और अधिकारियों की व्यस्तता के चलते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगी। प्रेमनगर के अलावा शहर में जहां भी अतिक्रमण का मलबा पड़ा है, वहां हटाने का कार्य जारी रहेगा।

प्रेमनगर के बाद शहर में टूटने लगे अतिक्रमण 

प्रेमनगर में अतिक्रमण पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद शहर में समय मांगने के बावजूद अतिक्रमण हटाने से गुरेज करने वालों ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। खासकर शिमला बाईपास रोड के मेहूंवाला में लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। यहां दोनों ओर दो से पांच मीटर तक सड़क खुल गई है।

इसके अलावा मोथरोवाला रोड, धर्मपुर, ईसी रोड, नेशविला रोड आदि में भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अभी तक लोग प्रेमनगर का अतिक्रमण न हटने से चिह्नित अतिक्रमण स्वयं हटाने से बच रहे थे।

गुणवत्ता पर सवाल, डीएम ने सुनाया सुधार का फरमान

सड़कों के गड्ढों की मरम्मत और सुधार को बजट जारी होते ही जिलाधिकारी भी सड़क पर उतर आए। शहर की 11 सड़कों का औचक निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी ने गुणवत्ता में सुधार का फरमान सुनाया। कहा कि, गड्ढों में जमी धूल और मिट्टी को हटाने के बाद ही पेंटिंग का काम किया जाए।

इसके अलावा हर डिविजन से हर दिन की अपडेट रिपोर्ट तलब की गई। बारिश से शहर के मुख्य राजमार्ग समेत आंतरिक सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेने के बाद जिलाधिकारी अचानक सड़कों की स्थिति देखने पहुंच गए।

लोनिवि के अफसरों को साथ लेते हुए जिलाधिकारी ने शहर के घंटाघर से राजपुर रोड, किशननगर चौक, कैनाल रोड, बहल चौक, क्रॉस मॉल रोड, सर्वे चौक, धर्मपुर, फव्वारा चौक, तेग बहादुर रोड, आदि का निरीक्षण किया। यहां चल रहे पेंटिंग कार्य की गुणवत्ता जांची गई।

इस दौरान जिलाधिकारी ने पैचवर्क व गड्ढों को ठीक करने के लिए कार्मिकों व अन्य संसाधनों की संख्या बढ़ाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही गड्ढों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि डामरीकरण से पूर्व कम्प्रेशर के माध्यम से संबंधित स्थल की सफाई जरूर करें।

छोटे-छोटे पैच वर्क की सफाई हैंड कम्प्रेशर से करने के निर्देश दिए। कई जगह मिट्टी और धूल भरी सड़कों पर ही डामरीकरण का कार्य करने के प्रति जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की।

कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता नहीं होगा। इसके अलावा चौड़ी और शहर की आंतरिक सड़कों पर दिन को भी ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय बनाकर मरम्मत करने के निर्देश दिए। मरम्मत के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आधे-अधूरे कार्य छोड़ दूसरी सड़क पर काम करने की प्रवृत्ति से भी बाज आने को कहा।

उन्होंने कहा कि रोडवार सुधारीकरण कार्य पूरा करें। जिलाधिकारी ने प्रांतीय खंड, निर्माण खंड और अस्थायी खंड के अधिकारियों से उनके अधीन आने वाली सड़कों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि हर दिन कितने मीटर और कितने गड्ढों की मरम्मत हुई, इसकी रिपोर्ट दें। पाठकों ने जताया जागरण का आभार डालनवाला क्षेत्र के इंदर रोड, बलवीर रोड आदि इलाकों की गड्ढों वाली सड़कों पर पैचवर्क शुरू होने पर अनीश पालीवाल समेत अन्य ने जागरण का आभार जताया।

इस मामले में जागरण ने अभियान चलाते हुए इन क्षेत्रों के गड्ढों से जुड़ी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। धर्मपुर, रिंग रोड, पि्रंस चौक से सहारनपुर रोड, ईसी रोड, कैनाल रोड आदि सड़कों के गड्ढे विभाग ने भर दिए हैं। यहां भी शुरू हुआ काम चकराता रोड के निरंजनपुर मंडी, राजीव जुयाल मार्ग, केशव रोड, रेसकोर्स, कारगी चौक से मोथोरोवाला, बंजारावाला, चंद्रबदनी, बल्लीवाला से कावली रोड, फव्वारा चौक, अग्रवाल बेकरी, चंचल डेयरी, विधानसभा मार्ग, रायपुर से थानो और हरिद्वार रोड पर भी सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!