Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

चुनाव के उपरांत उत्तराखंड भाजपा में विधायकों के विरोध से खलबली, मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दिल्ली तलब

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फरवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बीजेपी के विधायकों में जिस तरह से विरोध देखने को मिल रहा है, उससे उत्तराखंड बीजेपी में खलबली मच गई है। वोटिंग होने के बाद भाजपा विधायक संजय गुप्ता, कैलाश गहतोड़ी और हरभजन सीमा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर जो आरोप लगाए उससे पार्टी असहज स्थित में आ गई है, जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशिक दोनों को दिल्ली तलब किया गया है।

चुनाव के बाद उत्तराखंड बीजेपी में खलबली

प्रदेश में वोटिंग के बाद बीजेपी में सिर फुटौव्वल मचा हुआ है। पहले तो बीजेपी विधायक संजय गुप्ता, कैलाश गहतोड़ी और हरभजन सीमा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर आरोप लगाए और भितरघात की बातें सामने आईं। इस बीच मदन कौशिक का एक ट्वीट भी वायरल हो रहा है जिससे पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। इस ट्वीट में लिखा है कि ”भाजपा उत्तराखंड में हार रही है इसलिए मैं आज पार्टी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देता हूं। सीएम धामी को मैंने बहुत बहुत समझाने की कोशिश की मगर उनकी लालसा देवभूमि में भाजपा को ले डूबी है। ”ये ट्वीट फर्जी है या सही, इसकी जांच की जा रही है। उत्तराखंड एसटीएफ इसके बारे में गहनता से जांच कर सच्चाई तलाशने में लगी है।

दिल्ली पहुँचे सीएम धामी और मदन कौशिक

दूसरी तरफ उत्तराखंड में चुनाव संपन्न होने के बाद में जिन विधायकों के बागी तेवर देखने को मिले हैं अब भाजपा संगठन की ओर से उनसे जवाब तलब करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही आलाकमान में इसे लेकर काफी गंभीर है जिसके बाद सीएम धामी और मदन कौशिक को दिल्ली तलब किया गया है। दोनों नेता दिल्ली पहुंच कर पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा केंद्रीय आलाकमान के सामने रखने वाले हैं। मतदान संपन्न होने के बाद में भाजपा में हालात देखने को मिल रहे हैं उससे साफ है कि प्रदेश में भाजपा के भीतर सबकुछ ठीक नहीं हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!