Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

खौफनाक मंजर के बाद आखिरकार अफगानिस्तान में फंसे लोग पहुँचे भारत

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2021, सोमवार, देहरादून। अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों के घर वापसी का सिलसिला जारी है। अलग-अलग देशों से होते हुए कई भारतीय अपने घर पहुँचने लगे हैं, जबकि, कई अभी भी लंदन, दुबई, कजाकस्तान समेत अन्य देशों में हैं, जिनकी घर वापसी भी जल्द हो सकती है।

हालांकि, अभी काबुल में फंसे भारतीयों की चिंता बरकरार है। अफगानिस्तान से उड़ान भरने बाद ही उन्हें राहत मिलेगी। इधर, काबुल से कजाकस्तान के रास्ते 89 उत्तराखंडी अपने घर पहुंच गए हैं। दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने भारत माता की जय नारे लगाए। उत्तराखंड के 80 नागरिकों समेत कुल 175 भारतीयों ने लंदन से दिल्ली के लिए उड़ान भर दी है।

काबुल में कई दिन तक एयरपोर्ट के आसपास दर-दर भटक रहे 89 उत्तराखंडी सुरक्षित घर पहुंच गए हैं। कजाकस्तान से दिल्ली पहुंचकर जैसे ही ये एयरपोर्ट के बाहर आए सभी खुशी से झूम उठे।

जमीन को चूमकर उन्होंने भगवान का धन्यवाद किया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। भारत सरकार की ओर से मिले सहयोग के लिए भी उन्होंने आभार जताया।

इस दल में शामिल दून निवासी सागर थापा ने बताया कि जीवन में ऐसे हालात कभी नहीं आए। काबुल में जो भी देखा वह खौफनाक था। एक बार को लगा कि जैसे जींदगी खत्म होने वाली है, लेकिन फिर जैसे-तैसे वहां से निकल ही गए। कहा कि आज अपने घर पहुंचकर जो अहसास वह कर रहे हैं, उसे बयां नहीं किया जा सकता।

काबुल में खाने-पीने के संकट के बीच तालिबानियों से बचने का संघर्ष उनके लिए पल-पल काटना भारी कर रहा था। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें ऐसा लगा कि मां के आंचल की छांव में आ गए।

काबुल में फंसे 80 और उत्तराखंडी दुबई के रास्ते लंदन पहुंचे, जहां से जेट एयरवेज की फलाइट में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। काबुल में ब्रिटिश एंबेसी में कार्यरत सुजीत लामा ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे लंदन उड़ान भरी। सोमवार को वे अपने घर पहुंच जाएंगे। यह जानकारी मिलने के बाद सभी के स्वजन राहत की सांस ले रहे हैं। सुजीत ने बताया कि ब्रिटिश एंबेसी ने उन्हें पूरा सहयोग किया। अब बस घर पहुंचकर अपने परिवार को जल्द से जल्द मिलने की इच्छा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!