Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देश

मसूद अजहर पर लगे प्रतिबंध के बाद अरुण जेटली बोले PM की होनी चाहिए सराहना, विपक्ष पर साधाना निशाना

नई दिल्ली। जैश-ए-मोहम्मद का सरगना और खूंखार आतंकी मौलाना मसूद अजहर (Maulana masood azhar) को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के बाद अब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा का बयान आया है। जेटली ने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री और सरकार की सराहना की जानी चाहिए। जब देश जीतता है तो देश का हर एक व्यक्ति जीत जाता है। लेकिन, ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष में बैठे कुछ साथी अगर वे इस जीत में शामिल होते हैं तो उन्हें इसके लिए राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।

जेटली ने कहा कि कल संयुक्त राष्ट्र में जो हुआ वो  भारत और भारतीय कूटनीति की बड़ी विजय है। उन्होंने कहा कि काफी समय से मसूद अजहर भारत के निशाने पर था कई वारदातों को उसने और उसके संगठनों ने अंजाम दिया था। जेटली ने कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं पिछले काफी समय से कई देश मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करवाने में जुटे थे। चीन हमेशा ही इसका विरोध करता था। भारतीय कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया गया।

जैश के सरगना ग्लोबल आतंकी घोषित 
जानकारी के लिए बता दें कि पठानकोट और पुलवामा जैसे हमलों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया गया है। पिछले एक दशक से अजहर के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की तरफ से प्रतिबंध घोषित करवाने मे जुटे भारत की कूटनीतिक कोशिशों को बुधवार को सफलता तब मिली जब चीन ने अपना वीटो पावर हटा कर इसका समर्थन कर दिया।

अजहर पर लगेंगी ये प्रतिबंध 

अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित होने के बाद संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश आतंकी मसूद अजहर की सभी संपत्ति को जब्त कर लेंगे, जिस देश में आतंकी मसूद अजहर की संपत्ति होगी उसे तत्काल प्रभाव से जब्त करने के लिए बाध्य होंगे। अब पाकिस्तान को भी आतंकी मसूद अजहर के वित्तीय संसाधनों को सीज करना होगा। ग्लोबल आतंकी घोषित होने वाले व्यक्ति और उससे जुड़े हर तरह के संगठन की कड़ी निगरानी की जाती है और उनके बारे में संयुक्त राष्ट्र के तमाम देशों के साथ सूचनाएं भी साझा करनी पड़ती हैं। साथ ही अजहर अब दूसरे देशों की यात्रा नहीं कर पाएगा ना ही हथियार खरीद सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!