Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेश

यूपी में अल-कायदा के दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस ने राज्‍य के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया

पटना, उत्‍तर प्रदेश (UP) में रविवार को आतंकी संगठन अल-कायदा के दो सदस्‍यों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि वे तीन दिन के अंदर लखनऊ में एक सांसद के साथ कई भारतीय जनता पार्टी नेताओं को बम विस्फोट में उड़ाने की साजिश रच चुके थे। उनकी योजना यूपी में सीरियल ब्लास्ट करने की भी थी। इसके बाद बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बिहार में कई इलाके रहे आतंकियों के सेफ जोन

विदित हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार किसी राज्य में आतंकियों के बम विस्‍फोट या किसी अन्‍य आतंकी गतिविधि की जानकारी मिलने पर आसपास के राज्यों को भी अलर्ट मोड में आना होता है। ऐसे में यूपी से आतंकियों की गिरफ्तरी के बाद पड़ोसी राज्‍य बिहार में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार के सीमांचल व मिथिलांचल सहित कुछ इलाके पहले से भी आतंकियों के छिपने का सेफ जोन रहे है। वहां से कई आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। बिहार के दरभंगा में हाल ही में

सांसद सहित बीजेपी नेताओं को उड़ाने की साजिश

यूपी एटीएस द्वारा रविवार को लखनऊ के काकोरी रिंग रोड पर एक मकान में छापेमारी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उन्‍होंने बताया कि उनके निशाने पर एक सासंद सहित बीजेपी के कई नेता थे। वे यूपी में कई जगह सिलसिलेवार बम विस्‍फोट करने की साजिश भी रच चुके थे। बताया जाता है कि उनके संपर्क बिहार में छिपे आतंकियों से भी रहे हैं।

बिहार के जिलाें में अलर्ट, रेलवे स्‍टेशनों पर भी जांच

इसके बाद बिहार पुलिस मुख्यालय (Bihar Police Headquarters) ने राज्‍य के सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को जिलों के संवेदनशील और सीमावर्ती जगहों पर निगाह रखने का निर्देश दिया है। उन्‍हें इसके साथ सर्च ऑपरेशन चलाने का भी निर्देश दिया गया है। उधर, बिहार में एक पखवारे के भीतर दरभंगा सहित तीन जगहों पर हुए बम विस्‍फोट के बाद राज्‍य के रेलवे स्टेशनों पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पटना जंक्शन पर राजकीय रेल पुलिस जांच अभियान चला रही है। रेल एसपी विकास वर्मन ने पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, पटना साहिब समेत अन्य स्टेशनों पर दिन-रात सघन चौकसी का निर्देश दिया है। यह अभियान स्‍वतंत्रता दिवस तक चलता रहेगा।

पाकिस्तान से भी जुड़े मिले दरभंगा विस्‍फोट के तार

बिहार के दरभंगा में हुए बम विस्‍फोट के तार तो पाकिस्तान से भी जुड़ बताए गए हैं। दरभंगा विस्‍फोट के सिलसिले में यूपी से गिरफ्तार चार आतंकियों की निशानदेही पर ही रविवार को लखनऊ से दो और आतंकी गिरफ्तार किए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!