Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद विभिन्न पार्कों के निर्माण एवं अन्य योजनाओं हेतु निर्गत की गई धनराशि

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2020, बुधवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की स्वीकृति के पश्चात सचिव वित्त श्री अमित नेगी द्वारा जनपद चम्पावत व नैनीताल में पार्कों के निर्माण हेतु धनराशि सम्बन्धित जिलाधिकारियों को उपलब्ध करायी गई है। जारी की गई धनराशि में नगर पालिका टनकपुर के अन्तर्गत पं० दीनदयाल उपाध्याय पार्क के सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 5.35 लाख, नगर पालिका टनकपुर के वार्ड संख्या 10 में पार्क निर्माण हेतु 8.13 लाख रूपये तथा जनपद नैनीताल में हल्द्वानी काठगोदाम स्थित गौला बैराज के दाँये एवं बाँये पार्श्व पर स्थित मनोरंजन पार्कों के सौन्दर्यीकरण हेतु 49.41 लाख रूपये की धनराशि शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र लैंसडोन के अन्तर्गत ज्यूंदाल्यूं जनता इंटर कालेज नैनीडांडा के जीर्णोद्धार हेतु 38.38 लाख रूपये की धनराशि भी सचिव वित्त द्वारा जिलाधिकारी पौड़ी को निर्गत की गई है। ये सभी योजनायें मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अन्तर्गत सम्मिलित रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजकीय इण्टर कालेज मालसी, चमोली में 3 कक्षा-कक्षों के निर्माण हेतु 67.39 लाख रूपये, जीआईसी कालसी के भवन मरम्मत हेतु 66.47 लाख रूपये तथा विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत चनौदा महात्मा गाँधी इंटर कालेज में 4 कक्षों के निर्माण हेतु 96.64 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। ये योजनायें भी मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अन्तर्गत सम्मिलित रही हैं। इसके साथ ही पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के तहत भवाली में क्राफ्ट टूरिज्म सेन्टर विकसित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा 158.91 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए 40 प्रतिशत धनराशि रूपये 63.56 लाख अवमुक्त करने की भी स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा तहसील त्यूनी में फायर स्टेशन भवन के निर्माण हेतु 330.80 लाख रूपये की आगणित धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!