Breaking News :
>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

जयललिता के किरदार के बाद अब कंगना जल्दी ही सीता का किरदार निभाती आयेंगी नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ को लेकर खासी सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना को इस फिल्म में जय ललिता का किरदार निभाने के लिए काफी सराहना मिल रही है। इसी बीच कंगना के फैंस के लिए एक खुशखबरी और आई है।

जयललिता के किरदार के बाद अब कंगना जल्द ही ‘माता सीता’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। इस बारे में खुद कंगना ने ही सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है।

कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए कंगना ने बताया है कि वो अलौकिक देसाई के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘सीता’ में मुख्य किरदार निभाने वाली है। कंगना ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि वो इस किरदार को लेकर खासी उत्साहित हैं। कंगना ने पोस्ट में लिखा, ‘द इनकेरनेशन- सीता, मैं बहुत खुश हूं इस फिल्म में टाइटल रोल निभाने के लिए इस टैलेंटेड आर्टिस्ट की टीम के साथ। सीता राम के आशीर्वाद से। जय सियाराम’।

अलौकिक देसाई की ये फिल्म कई महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई थी। फिल्म के लिए कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आया था। इससे पहले खबरें थीं कि इस फिल्म में सीता के किरदार के लिए करीना कपूर खान को चुना गया है। लेकिन करीना ने इस फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये की फीस की मांग की। जिसके बाद अब ये करिदार करीना की झोली से फिसलकर कंगना रनोट की झोली में गिर गया है। इस खबर से कंगना रनोट के फैंस के बीच खासी खुशी देखी जा रही है।

बता दें कि ये फिल्म एक मायथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशन अलौकिक देसाई करने जा रहे हैं। ये फिल्म भव्य सेट पर बनेगी। ए ह्यूमन बीइंग स्टूडियो के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म की कहानी को खुद अलौकिक देसाई ने केवी विजयेंद्र प्रसाद के साथ मिलकर लिखा है। फिल्म के संवाद मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भीषा में भी रिलीज की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!