Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

देश में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिखाई सख्ती

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अप्रैल 2022, मंगलवार, लखनऊ। देश में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के बीच यूपी की योगी सरकार ने सख्ती दिखाई है। लाउडस्पीकर विवाद के चलते यूपी की कानून व्यवस्था ना बिगड़ पाए, इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किया है। सीएम योगी ने पुलिस-प्रशासन को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। आने वाले दिनों में अक्षय तृतीया और ईद का त्योहार एक ही दिन होने के चलते उन्होंने कानून व्यवस्था चुस्त रखने को कहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने दो टूक कहा है कि धार्मिक आजादी सबको है, लेकिन माइक की आवाज परिसर के बाहर नहीं जानी चाहिए। योगी ने कहा, ‘धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि आवाज परिसर से बाहर न आए। अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।’ इसके अलावा योगी ने ये भी कहा कि नए स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

लाउडस्पीकर विवाद के बाद महाराष्ट्र सरकार ले चुकी है बड़ा फैसला

लाउडस्पीकर विवाद के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया। नए आदेश के मुताबिक, महाराष्ट्र में अब धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने से पहले राज्य सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय ने एक आदेश में कहा है कि किसी भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए अब प्रशासन से इजाजत लेनी होगी।

विदित रहे कि विवाद की शुरुआत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बयान के बाद हुई थी। दरअसल, राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर स्पीकर लगाएंगे और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। ठाकरे ने सख्त लहजे में कहा कि वो इस मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने देशभर के हिंदुओं से इसके लिए तैयार रहने की अपील भी की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!