Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

पुलिस महानिदेशक का पद संभालने के बाद देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मई 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक का पद संभालने के बाद देवेन्द्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। डीजीपी देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश के प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में देवेन्द्र सिंह चौहान ने गुरुवार देर शाम को अपना कार्यभार संभाला। महानिदेशक विजिलेंस देवेन्द्र सिंह चौहान को कल ही प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार सौंपा गया है। वह देर शाम उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, सिगनेचर बिल्डिंग गोमतीनगर एक्सटेंशन पहुंचे और अपना कार्यभार संभाला। डीएस चौहान को डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। उनके पास इंटेलिजेंस और विजिलेंस का भी चार्ज बना रहेगा। देवेन्द्र सिंह चौहान की पत्नी भी वरिष्ठ आइएएस अधिकारी के पद पर तैनात हैं।देवेन्द्र सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश के डीजीपी का अतिरिक्त पद भार दिया गया है। वह महानिदेशक सतर्कता के पद पर तैनात हैं। केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहे चौहान को बीते जून में ही उत्तर प्रदेश ने वापस बुलाया था। केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय ने इसके लिए स्वीकृति दे दी थी। देवेन्द्र सिंह चौहान 1988 बैच के आइपीएस अफसर हैं। वह मेहनती और कुशल अधिकारी माने जाते हैं। बीते मार्च में ही महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत देवेंद्र सिंह चौहान उत्तर प्रदेश आने से पहले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महानिरीक्षक (आइजी) के पद पर तैनात थे। केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार की मांग पर डीएस चौहान को उनके मूल कैडर में भेजने की स्वीकृति दे दी थी।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद से मुकुल गोयल को बुधवार शाम को हटाकर महानिदेशक नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया था। मुकुल गोयल ने जून 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। उनके तबादले के पीछे अभी तक कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!