Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

लंबे इंतजार के बाद पर्यटकों से गुलजार हुआ चकराता

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 02 फरवरी 2024, विकासनगर। चकराता में गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे के बाद बर्फबारी शुरू हुई जो ढाई बजे के आसपास थम गई। बर्फबारी होने पर क्षेत्र में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। बुधवार को भी जौनसार-बावर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों डेढ़ फीट तक बर्फ पड़ी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी से जहां किसानों, बागवानों को राहत मिलेगी वहीं, बर्फबारी की सूचना पर पर्यटक भी लगातार बर्फ का दीदार करने पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह से क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर शुरू हुई बर्फबारी गुरुवार को भी जारी रही। गुरुवार सुबह से लगातार हो रही बर्फबारी से चकराता बाजार में दोपहर दो बजे तक तीन से पांच इंच बर्फ जम गई है। लोखंडी, लोहारी, जाड़ी, कोटी, कनासर, बुल्हाड, अस्माड चोरानी आदि जगहों पर डेढ़ फीट तक बर्फ जमी है, जबकि अधिक ऊंचाई पर बसे देवबन, खडम्बा, मुंडाली व्यास शिखर, मोयला टॉप में दो फीट तक बर्फ पड़ने की सूचना है।

लगातार पड़ रही बर्फ से ऊंचाई पर बसे ग्रामीणों की परेशानी भी बढ़ गई है। लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। चकराता में बर्फबारी होने से बाजार पर्यटकों से गुलजार रहा। पर्यटकों के आने से चकराता-कालसी मोटर मार्ग और चकराता-मसूरी मोटर मार्ग पर कई जगह जाम लगता रहा पुलिस के जवान व स्थानीय लोग जाम खुलवाने के लिए जुटे रहे। बागवान विजयपाल सिंह रावत, अर्जुन देव बिजल्वाण, महावीर रावत, महाबल सिंह नेगी का कहना है कि बर्फबारी व बारिश से जमीन की नमी तो समाप्त हुई है, साथ ही सेब के पौधों व पेड़ो में डाली खाद को भी फायदा होगा। अब सेब को पर्याप्त चिलिंग ऑवर्स मिलने की उम्मीद है।

चकराता में अधिकतम तापमान चार डिग्री रहा:   बर्फबारी के बाद गुरुवार को चकराता का अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम शून्य डिग्री पर पहुंचने से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि लोखंडी का अधिकतम तापमान तीन डिग्री व न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री पर पहुंच गया है। लोग सर्दी से बचने के लिए हीटर अंगीठी का सहारा ले रहे हैं।

चकराता मार्ग पर लगा जाम:   बर्फ का दीदार करने बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचने लगे हैं। रास्ते में वाहन फिसल रहे हैं, लिहाजा डर कर लोग सड़क के किनारे वाहन खड़े कर दे रहे हैं, जिसके चलते जाम की स्थिति बन रही है। गुरुवार को चकराता-कालसी मार्ग से लेकर चकराता बस स्टैंड से बाजार जाने वाले मार्ग, चकराता-मसूरी मार्ग व चकराता-त्यूणी मार्ग पर बार बार जाम लगता रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!