Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
क्राइमदेश

पत्नी से विवाद के बाद शख्स बना हैवान, सात वर्षीय बेटी का सिर धड़ से किया अलग

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 4 नवम्बर 2023, पटना। बिहार में एक भयावह घटना सामने आई है। खगडिया में एक व्यक्ति ने अपनी ही 7 वर्षीय बेटी का सिर काट दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी का अपनी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था और गुस्से में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अनुरुद्ध मुनि एक प्रवासी मजदूर है और हाल ही में घर लौटा है। उसका अपनी पत्नी ममता देवी से झगड़ा चल रहा था। बाद में वह बच्चों को लेकर अपनी मां के घर चली गई।

सुबह करीब 4:30 बजे लड़क़ी अपने दो भाइयों संजीव और मंजीत के साथ घर के गेट के पास सो रही थी, तभी पिता ने धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। अपराध को अंजाम देने के बाद अनिरुद्ध मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां बड़ी संख्या में लोगों के जमा हो जाने के कारण वह भागने में असफल रहा।

पोरा पुलिस चौकी प्रभारी यदुनंदन यादव ने कहा, ग्रामीणों ने हमें घटना की जानकारी दी और हम तुरंत अपराध स्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसका अपनी पत्नी ममता देवी के साथ कुछ विवाद चल रहा था और गुस्से में उसने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। हमें उसके खिलाफ ममता देवी से एक लिखित शिकायत मिली है और गोगरी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अनिरुद्ध मुनि और ममता देवी के मोबाइल फोन को जांच के लिए जब्त कर लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!