Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए एडवोकेट विकेश सिंह नेगी व युवा उद्यमी जय प्रकाश अमोला हुए “हीरा अवार्ड-2021” से सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जनवरी 2022, सोमवार, देहरादून। ड्रीम्स संस्था (डेवलेपमेंड इन रूरल एम्बोसमेंट एंड मोटिवेशन सोसायटी) की ओर उत्तराखंड में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए एडवोकेट विकेश सिंह नेगी व युवा उद्यमी जय प्रकाश अमोला को “हीरा अवार्ड-2021” से सम्मानित किया गया। एडवोकेट विकेश सिंह नेगी व युवा उद्यमी जय प्रकाश अमोला ने उत्तराखंड में अपने सामाजिक कार्यां से अपने एक अलग पहचान बनाई है। दोनों ही सादा जीवन उच्च विचार की परिपाठी पर चलते हुए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मद्द के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पद्श्री कल्याण रावत, पद्श्री प्रीतम भरतवाण ने सभी को मोमेंटो देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संस्था के महासचिव दीपक नौटियाल ने बताया उनकी संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, स्वरोजगार, ग्रामीण कृषि, कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। पिछले 14 सालों से उनकी संस्था इस कार्य में लगी हुई है।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का हमदर्द विकेश नेगी
विकेश सिंह नेगी देहरादून में एडवोकेट हैं। वह कानूनी लड़ाई में लोगों की मद्द करने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का केस भी नि:शुल्क लड़ते हैं। इसके साथ ही न्यायालय के बाहर वह एक समाजसेवी की भूमिका में होते हैं। जहां गरीब बच्चों की शिक्षा में मद्द करने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं की शादी विवाह में भी मद्द करते हैं। कोरोनाकाल में विकेश सिंह नेगी ने दूसरे राज्य के लोगों के रहने खाने तक की व्यवस्था निशुल्क की। इसके साथ ही कई लोगों की आर्थिक मद्द भी उन्होंने की। विकेश सिंह नेगी कहते हैं कि खाली हाथ आये थे एक दिन खाली हाथ जाना है। इस लिए जितनी हो सके आम जनमानस की मद्द की जाये। लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने के प्रयास में लगा रहता हूं। पुरस्कार पाकर और बेहत्तर करने की प्रेरणा मिलती है। अगर आपके काम का आकलन लोग कर रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल हो जाती है।

स्वरोजगार करने वालों के लिए प्रेरणा हैं जय प्रकाश अमोला
युवा उद्यमी जय प्रकाश अमोला ने बेहद कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मूल रूप से टिहरी जनपद के रहने वाले जय प्रकाश अमोला ने दिल्ली से लेकर विदेशों तक होटलों में नौकरी की। कुछ अलग करने की चाह इन्हें देहरादून वापस ले आई। देहरादून के मथरोवाला में छोटे भाई गंगा अमोला के साथ मिलकर अमोलाज रेस्टोरेंट की शुरूआत की। अपने रेस्टोरेंट में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया। उन्हें काम की बारीकियां सीखाई। कहते हैं मेहनत का फल एक दिन अवश्य सफल होता है। यही इन दोनों भाईयों के साथ भी हुआ। धीरे-धीरे अमोलाज का स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ने लगा। आज यह देहरादून के लोगों का पंसदीदा रेस्टोरेंट बन चुका है। इसके साथ ही जय प्रकाश अमोला सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। अपनी कमाई का एक हिस्सा दोनों भाई जरूरतमंद लोगों की मद्द में खर्च करते हैं। कोरोनाकाल में जरूरतमंदों को अपने रेस्टोरेंट से भोजन बनाकर वितरित किया। कई युवाओं के अपना स्वरोजगार खोलने में इन्होंने मदद की है। इनके इन्ही कार्यों को देखते हुए ड्रीम्स संस्था (डेवलेपमेंड इन रूरल एम्बोसमेंट एंड मोटिवेशन सोसायटी) की ओर इन्हें “हीरा अवार्ड-2021” से सम्मानित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!